लखनऊ. राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब और चिनहट
ब्लॉक में पहले चरण के मतदान में चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहे 58
कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इन सभी कर्मचारियों को शनिवार
मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी एक, दो और तीन की
जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान
यह कर्मचारी बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहे।अंतिम पार्टी की
रवानगी तक यह अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। मतदान कराने के लिए इनमें से 23
कर्मचारी चिनहट में और 35 कर्मचारी बीकेटी में तैनात किए गए थे। हरदोई जिले
में पंचायत चुनाव के दौरान चुनावी ड्यूटी से गायब रहने वाले 32
पुलिसकर्मियों पर निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज करने के आदेश, एसपी उमेश कुमार
सिंह ने आदेश दिया है।
इन पर दर्ज हुई एफआईआर







