पैकेज की लाभार्थी के रूप में उन आशा कर्मियों और आशा सहायिकाओं को नामित किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के नाम से भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए सभी पात्रताएं पूरी करती हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कर्मियों को मिलने वाली नियमित राशि और प्रोत्साहन राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए प्रति माह किया गया है। इस पैकेज के तहत केन्द्र सरकार की ओर से 2020 तक 1,224.97 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाना है।