25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘क्योंकि मैं इंडियन हूं’, जब Racist कमेंट पर सतीश शाह ने दिया था करारा जवाब

Satish Shah response to racist comment: सतीश शाह ने अपने एक इंटरव्यू में नस्लभेदी कमेंट्स का जब जवाब दिया, तो उनका जवाब बेहद काबिलेतारीफ था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी नस्लभेद का सामना किया है, तो उन्होंने गर्व से जो जवाब दिया उसे सुन सब दंग रह गए।
2 min read
Google source verification
Satish Shah

Satish Shah (IMDb)

Satish Shah response to racist comment: आज सतीश शाह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनका शानदार काम हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा है। आज 25 जून को उनकी जयंती के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ा एक ऐसा पल, जिसने न सिर्फ भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा किया, बल्कि देश को भी गौरवान्वित महसूस कराया।

बता दें, दिग्गज एक्टर सतीश शाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई पुरानी फिल्म या टीवी शो नहीं, बल्कि विदेश में हुए एक ऐसे अनुभव को लेकर दिया गया उनका जवाब है, जिसने भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था। एक्टर ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक घटना शेयर की थी, जो लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उनके साथ हुई थी।

सतीश शाह ने शांत मन से भेदभाव का दिया ऐसा जवाब

सतीश शाह ने बताया था कि वो Heathrow Airport पर यात्रा कर रहे थे, तभी उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ के एक मेंबर को अपने सहकर्मी से उनके बारे में बात करते हुए सुना। कथित तौर पर कर्मचारी ये जानना चाहता था कि सतीश शाह जैसे व्यक्ति फर्स्ट-क्लास का महंगा टिकट कैसे खरीद सकते हैं। इस पर एक्टर को ये टिप्पणी उनकी जाति और भारतीय पहचान से जोड़कर की गई। हालांकि, सतीश शाह ने इस स्थिति पर गुस्सा करने के बजाय बेहद शांत और आत्मविश्वास से भरा करारा जवाब दिया। उन्होंने अपने x पर इसका जवाब दिया, "मैं गर्व से और हंसते हुए कह रहा हूं, क्योंकि मैं इंडियन हूं।" एक्टर का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे भारतीयों के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया।

सतीश शाह के इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने एक्टर की हाजिरजवाबी की सराहना की, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह के रूढ़िबद्ध धारणा आज भी दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिलते हैं। कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि भारत की बढ़ती आर्थिक और वैश्विक ताकत के कारण अब दुनिया की सोच बदलने की जरूरत है।

सतीश शाह ने कई यादगार फिल्में दी

सतीश शाह लंबे समय से भारतीय मनोरंजन जगत का अहम हिस्सा रहे और उन्होंने अपने करियर में फिल्मों और टीवी दोनों माध्यमों में यादगार काम किया है। 'जाने भी दो यारों', 'मैं हूं ना' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं आज भी दर्शकों को याद हैं। तो वहीं, टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में निभाया गया उनका इंद्रवदन सराभाई का किरदार भारतीय टीवी के सबसे फेमस कॉमिक किरदारों में आज भी गिना जाता है। Heathrow Airport की ये घटना भले ही एक असहज अनुभव रही हो, लेकिन सतीश शाह के जवाब ने इसे एक सकारात्मक संदेश में बदल दिया।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग