
Rupali Ganguly and Satish Shah (this photo from x:@JustShowbiz/IMDb)
Rupali Ganguly Reacts To Satish Shah Padma Shri Posthumously: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर सतीश शाह को इस साल मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। ये खबर जहां एक ओर उनके चाहने वालों के दिल को गर्व से भर देती है, तो वहीं दूसरी ओर उनके ना रहने का गम भी छोड़ जाती है, क्योंकि वे आज इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी नहीं हैं।
इस इमोशनल मौके पर एक पोस्ट खूब चर्चा में है और वो है टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की, जिसमें उन्होंने सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए X पर लिखा, "काश उन्हें ये सम्मान खुद मिल पाता।" इन कुछ शब्दों में जितना दर्द था, उतना ही प्यार और सम्मान भी। बता दें, राष्ट्रपति भवन में 23 जून को आयोजित होने वाले दूसरे सिविल इन्वेस्टीचर इवेंट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुल 65 हस्तियों को पद्म ऑवार्ड प्रदान करेंगी। इस समारोह में सतीश शाह के अलावा मलयालम सिनेमा के महानायक मम्मूटी और एक्टर-फिल्मनिर्माता आर. माधवन भी सम्मानित होंगे। मम्मूटी को पद्म भूषण और माधवन को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।
इससे पहले मई में आयोजित इवेंट में 66 लोगों को उनके अवॉर्ड दिए जा चुके हैं। इस साल राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को स्वीकृति दी है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित ये पुरस्कार कला, विज्ञान, खेल, साहित्य, समाजसेवा समेत अनेक क्षेत्रों में अपने टैलेंट का सबूत देते हैं।
सतीश शाह का नाम भारतीय एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें, पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से एक्टिंग की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने थिएटर, टेलीविजन और बड़े पर्दे पर 4 दशकों से भी अधिक समय तक अपनी कला का जादू बिखेरा। उनकी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग, गहरी संवेदनशीलता और एक्टिंग की विविधता ने उन्हें हर पीढ़ी का पसंदीदा बनाया।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें भारत के सबसे सम्मानित कलाकारों में से एक बताते हुए कहा कि उनका अभिनय सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें गहरी मानवीयता झलकती थी। एक्टिंग के अलावे वे युवा स्टार्स के मार्गदर्शक भी थे।
Published on:
09 Jun 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
