25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘CJP Protest को सपोर्ट करने के लिए मुझे पैसे ऑफर हुए’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के दावे पर लोगों ने जमकर लगाई लताड़

Akanksha Puri On CJP Protest: अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने हाल ही में दावा किया कि उन्हें CJP प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के लिए पैसे ऑफर हुए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Akanksha Puri On CJP Protest

आकांक्षा पुरी ने CJP Protest पर किया दावा (सोर्स- Instagram/ANI)

Akanksha Puri On CJP Protest: देशभर में छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जारी बहस के बीच अभिनेत्री आकांक्षा पुरी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री ने दावा किया है कि उन्हें जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रोटेस्ट का समर्थन करने के बदले पैसे, फ्लाइट टिकट और होटल की सुविधा देने का प्रस्ताव मिला था। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया क्योंकि किसी भी छात्र आंदोलन का समर्थन दिल से होना चाहिए, न कि प्रचार का हिस्सा बनकर।

हालांकि आकांक्षा पुरी के इस दावे ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया, वहीं कई यूजर्स ने उनसे सबूत पेश करने की मांग करते हुए उनकी आलोचना भी की।

'छात्रों के आंदोलन को मार्केटिंग का जरिया मत बनाइए'

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान आकांक्षा पुरी ने कहा कि उन्हें आंदोलन का समर्थन करने और उससे जुड़े वीडियो तथा रील बनाने के लिए आर्थिक प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि केवल उन्हें ही नहीं, बल्कि कई अन्य कंटेंट क्रिएटर्स को भी इसी तरह के ऑफर मिले थे।

अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने इस प्रस्ताव को तुरंत अस्वीकार कर दिया क्योंकि छात्रों की आवाज़ किसी प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं बननी चाहिए। उनके मुताबिक, अगर छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनका समर्थन ईमानदारी से होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने मांगे सबूत

आकांक्षा पुरी के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने कहा कि यदि ऐसा कोई प्रस्ताव मिला था तो अभिनेत्री को ईमेल, मैसेज या अन्य सबूत भी सार्वजनिक करने चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने उनके दावे को प्रचार से जोड़ते हुए सवाल उठाए। दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने कहा कि यदि किसी आंदोलन को प्रमोट करने के लिए पैसों का इस्तेमाल किया जा रहा है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

फिलहाल आकांक्षा पुरी के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई दस्तावेज या प्रमाण साझा नहीं किया है। ऐसे में यह मामला फिलहाल उनके दावे और सोशल मीडिया पर चल रही प्रतिक्रियाओं तक ही सीमित है।

राजनेताओं से भी की अपील

आकांक्षा पुरी ने नेताओं से भी अपील की कि वे इस मुद्दे को राजनीतिक प्रचार या सोशल मीडिया मार्केटिंग का माध्यम न बनाएं। उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुनना और उनकी समस्याओं को समझना ज्यादा जरूरी है। उनके अनुसार, युवाओं की मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि वे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

लाठीचार्ज की तस्वीरें देखकर दुखी हुईं अभिनेत्री

अभिनेत्री ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और लाठीचार्ज की तस्वीरें देखकर उन्हें बेहद दुख हुआ। उनका मानना है कि किसी भी छात्र आंदोलन का सबसे अहम मुद्दा उनकी मांगें होती हैं, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान असली मुद्दे से हटकर कंटेंट बनाने पर चला जाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की पीड़ा को वायरल वीडियो बनाने का जरिया नहीं बनाना चाहिए, बल्कि उनके मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

बॉलीवुड सितारों पर उठ रहे सवालों पर भी दिया जवाब

हाल के दिनों में कई फिल्मी हस्तियों ने छात्रों के समर्थन में अपनी राय रखी है। इस पर हो रही आलोचना को लेकर आकांक्षा पुरी ने कहा कि हर व्यक्ति का समर्थन जताने का अपना तरीका होता है। कुछ लोग खुलकर बोलते हैं तो कुछ सीमित तरीके से अपनी बात रखते हैं।

उनका मानना है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को किसी भी स्थिति में आलोचना का सामना करना पड़ता है। यदि वे किसी मुद्दे पर बोलते हैं तो उन पर प्रचार का आरोप लगता है और यदि चुप रहते हैं तो संवेदनहीन कहा जाता है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग