17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कच्चा बादाम से मिली पहचान, अब माता सीता के रोल पर ट्रोलिंग, अंजलि अरोड़ा बोलीं- ‘यह मेरी पूरी जिंदगी नहीं है’

Anjali Arora Ramayan: माता सीता का रोल निभाने पर ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा ने ‘कच्चा बादाम’ रील को लेकर सफाई दी। एक्ट्रेस बोलीं- ‘यह मेरी पूरी जिंदगी नहीं है’ और ‘डांस करना मेरा शौक है।’
2 min read
Google source verification
Anjali Arora Sita

ट्रोलिंग पर अंजलि अरोड़ा ने दिया सीधा जवाब (सोर्स: X-@Bebakjai57)

Anjali Arora Viral Video: अंजलि अरोड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के टीजर में उन्हें माता सीता के किरदार में देखने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। इसकी वजह उनकी पुरानी वायरल ‘कच्चा बादाम’ डांस रील भी रही। अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि ने इस ट्रोलिंग पर खुलकर बात की और कहा कि उनकी सोशल मीडिया वाली पहचान उनकी पूरी जिंदगी नहीं है।

‘हम पब्लिक फिगर हैं, लोगों को जज करने का हक है’

आज गुरुवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अंजलि से पूछा गया कि क्या ट्रोलिंग से उन्हें दुख हुआ। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इससे दुख नहीं हुआ, क्योंकि पब्लिक फिगर होने के नाते उन्होंने लोगों को उन्हें जज करने का अधिकार दिया है।

अंजलि के मुताबिक, हर किसी को किसी कलाकार को पसंद या नापसंद करने का हक है। उन्होंने कहा कि एक्टर्स को जो भी किरदार मिलता है, वे उसे पूरी मेहनत और अपना 100 प्रतिशत देकर निभाते हैं। इसके बाद फिल्म को दर्शक किस तरह देखते हैं, यह उनका फैसला है। अंजलि ने यह भी कहा कि उन्होंने माता सीता का किरदार निभाया है और ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को यह देखना चाहिए कि क्या उन्हें पर्दे पर वही अंजलि नजर आ रही हैं, जिन्हें वे सोशल मीडिया पर देखते हैं। उनकी इच्छा है कि जब दर्शक फिल्म देखने जाएं तो उनकी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया वाली पर्सनैलिटी को एक तरफ रखकर उनके किरदार को देखें।

‘कच्चा बादाम’ रील को लेकर भी बोलीं अंजलि

अंजलि अरोड़ा ने अपनी वायरल ‘कच्चा बादाम’ रील का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली चीजें कुछ समय के लिए होती हैं, लेकिन उन्हें हैरानी है कि लोग आज भी उस वीडियो को याद रखते हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उस वक्त सिर्फ एक ट्रेंड को फॉलो करते हुए रील बनाई थी। इसी वीडियो से उन्हें पहचान मिली और इसके लिए वह आभारी हैं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ‘कच्चा बादाम’ उनकी पूरी जिंदगी नहीं है।

‘डांस करना मेरा शौक है, मुझे शर्म नहीं’

अंजलि ने कहा कि उन्हें इस बात को लेकर ट्रोल किया जाता है कि जो लड़की डांस करती थी, वह माता सीता का किरदार कैसे निभा सकती है। इस पर उन्होंने सवाल किया कि आखिर कौन सा एक्टर डांस नहीं करता।

उन्होंने कहा कि उन्हें डांस करना पसंद है और यह उनका शौक है। इसमें उन्हें किसी तरह की शर्म महसूस नहीं होती। उनके मुताबिक, किसी कलाकार के पुराने सोशल मीडिया कंटेंट को उसके पूरे व्यक्तित्व या अभिनय क्षमता से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में देव शर्मा, अंजलि अरोड़ा और रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ‘द ववान’ से टक्कर होगी। इसके अलावा ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की तुलना रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ से भी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग