
Anurag Dobhal Family Controversy
Anurag Dobhal Family Controversy: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। अनुराग ने जिस तरह अपने परिवार पर उन्हें छोड़ने का आरोप लगाया था, उसके बाद से ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी अटकलें लगाई गईं। पिछले महीने अनुराग ने अपनी जिंदगी से तंग आकर लाइक आकर सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उनके फैंस को गहरा झटका लगा था। अब अनुराग एक बार फिर सड़कों पर निकल पड़े हैं अपनी लग्जरी गाड़ी में, जी हां यूट्यूबर ने जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए अब एक बार फिर अपनी पुरानी इमेज में लौटने का फैसला किया है।
अनुराग डोभाल अक्सर अपने लग्जरी गाड़ियों में घूमने के लिए जाने जाते हैं। पिछले काफी समय से वो ऐसा कर नहीं पा रहे थे लेकिन अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो के साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वो अपनी गेम में वापस आ चुके हैं।
बता दें कुछ दिन पहले ही अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा की थी। इस वीडियो में एक शख्स अनुराग से पूछता हुआ नजर आ रहा है कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए अनुराग कहते हैं कि मेरे घर में 6 सदस्य हैं। मेरे साथ छह लोग रहते हैं। इसके बाद अनुराग कहते हैं चार दीवारें, छत और मैं। अनुराग का दुख उनकी इन बातों में साफ-साफ झलक रहा था। अनुराग खुद को काफी टूटा हुआ महसूस कर रहे थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने कहा था कि वो अब जिंदगी को एक बार फिर से जीरो से शुरू करने जा रहे हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही अनुराग डोभाल ने बताया था कि उनके दिल के बेहद करीब उनका पेट डॉग अब नहीं रहा। इसी पर वो काफी रोते हुए नजर आए। वो कहते हुए दिखे कि वो एक आखिरी बार अपने पेट डॉग से मिल भी नहीं पाए। इसलिए वो पूरी तरह से टूटे हुए नजर आए।
Updated on:
23 Apr 2026 08:18 pm
Published on:
23 Apr 2026 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
