मिलने से पहले हिचकिचा रहे थे अटल जी
बता दें, साल 1972 में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की चर्चित फिल्म ‘सीता और गीता’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हेमा मालिनी का डबल रोल था। फिल्म में अभिनेता संजीव कुमार और धर्मेन्द्र अहम भूमिका में थे। इस फिल्म को उस समय दर्शकों का काफी प्यार मिला था। हेमा मालिनी ने खुद इस बारे में बताया था कि काफी समय पहले उनकी अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी हेमा मालिनी से बात करने में हिचकिचा रहे थे।