5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इरफान खान के फैंस के लिए आई ये बुरी खबर!

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों विदेश में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Aug 16, 2018

irfan khan

irfan khan

दिग्गज एक्टर इरफान खान पिछले करीब 2 महीनों से अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने, इसकी जानकारी साझा की थी। कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि इरफान का छठा और आखिरी किमो किया जा चुका है। इससे पहले उनके 5 किमो किए जा चुके हैं। जिस वजह से वह काफी कमजोर हो चुके हैं। खबर यह भी है की पांचवे कीमो के बाद से ही इरफान के शरीर में बिलकुल भी ताकत नहीं है इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रणवीर-दीपिका की शादी में किसी मेहमान के पास नहीं होगा मोबाइल फोन, स्टार्स ने बनाया ये बड़ा प्लान...

इरफान खान ने खुद शेयर की जानकारी

गौरतलब है कि इरफान खान ने हाल ही में एक वेबसीरिज गोरमिंट में काम करना शुरू किया था। लेकिन अब अपने स्वास्थ्य के कारण उन्होंने यह वेब सीरिज छोड़ दी है। इरफान खान ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। सीरिज को छोड़ते हुए इरफान ने कहा कि उन्हें इस सीरीज में काम करके काफी मजा आया।

हाल ही में दिया इंटरव्यू

हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इरफान खान बताया,'कैंसर के इलाज के साथ किस तरह जिंदगी को देखने के उनके नजरिए में अंतर आया है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें समझ में आ गया है कि हर व्यक्ति की जिंदगी कितनी अनिश्चित है। अपनी बीमारी के बारे में इरफान ने कहा,'मैंने जिंदगी को एकदम अलग नजरिए से देखा है। जिंदगी में आपके सामने कई चैलेंज आते हैं लेकिन अब मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक कठिन परीक्षा का समय है। इस समय मैं एक अलग अवस्था में हूं। शुरू में मुझे अपनी बीमारी के बारे में जानकर बहुत झटका लगा था लेकिन अब मैं खुद को ज्यादा ताकतवर, ज्यादा प्रॉडक्टिव और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग