6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KAARWAN BOX OFFICE COLLECTION : नहीं चला इरफान का जादू! पहले दिन कमाए इतने करोड़

इस हफ्ते इरफान स्टारर फिल्म 'कारवां' रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज था। इसके निर्देशक आकर्ष खुराना हैं।
3 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Aug 04, 2018

KARWAAN

KARWAAN

इस हफ्ते इरफान स्टारर फिल्म 'कारवां' रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज था। इसके निर्देशक आकर्ष खुराना हैं। मूवी में इरफान के अलावा दुलकर सलमान, मिथिला पालकर, कृति खरबंदा मुख्य किरदार में हैं। फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो 'कारवां' ने करीब 1 करोड़ रुपए कमा लिए है।

DUS KA DUM FINALE: सालों बाद दिखेगी सलमान-शाहरुख की शानदार ट्यूनिंग, सेट से वीडियो हुई वायरल


कहानी
कहानी शुरू होती है अविनाश (दलकीर सलमान) से जो एक हैरान परेशान इंसान है और अपनी आईटी नौकरी से खुश नहीं है। जिसका सपना एक फोटोग्राफर बनना था, लेकिन अपनी ख्वाहिशें पूरी न होने का जिम्मेदार हमेशा अपने पिता को समझता रहा।अचानक कहानी में ट्विस्ट आता है और सब बदल जाता है। एक रोड एक्सीडेंट में अविनाश के पिता की मौत हो जाती है और उनकी डेड बॉडी गलती से किसी और के पास पहुंच जाती है और कोच्चि पहुंच जाती है। अविनाश के दोस्त शौकत (इरफान खान) अविनाश की मदद के लिए आगे आते हैं और अपनी गाड़ी से बॉडी की तलाश में निकल पड़ते हैं बैंगलोर से कोच्चि। तन्या (मिथिला पालकर) की दादी की मौत हो गई है और तन्या ही वो लड़की हैं जिनकी दादी की डेड बॉडी से अविनाश के पिता की डेड बॉडी बदल जाती है...और यहीं से शुरू होता है फिल्म का कारवां ....

OMG! पहली बार कैमरा देख मुंह छिपाने लगीं आलिया, कहीं रणबीर तो नहीं हैं वजह ?


एक्टिंग
अब बात की जाए तो शौकत यानी इरफान खान के किरदार की तो फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद। ये बात समझ में आ गई थी इरफान के ह्यूमर का जादू किसी भी कैरेक्टर को चलने के लिए काफी होता है। इरफान की टूटी-फूटी इंग्लिश, वो उनके वन लाइनर्स फिल्म को चलाने के लिए काफी होते हैं। अगर फिल्म देखने की बात की जाए तो ये कहा जा सकता है कि इरफान खान इस फिल्म को देखने का बड़ा कारण हो सकते हैं। बिजॉय नाम्बियार की इस फिल्म में उन्होंने ह्यूमर डालने की कोशिश तो की है, लेकिन इसमें वो कितना सफल हुए हैं इस बात का पता तो बाद में ही चलेगा, लेकिन साउथ के दलकीर सलमान की बात करें तो ये साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि ये उनके लिए सही लॉन्च पैड साबित होगा। लेकिन अगर अदाकारी की बात करें तो दलकीर ने अपने किरदार के पूरा न्याय किया है। ऐसा ही मिथिला पालकर के बारे में कहा जा सकता है। क्योंकि वो जानी-मानी वेब स्टार हैं, लेकिन फिल्म में उनका किरदार इतना नहीं है जिससे वो अपने आपको साबित कर पाएं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग