
ayushmaansethi and samikshashetty_
Ayushmaan Sethi: अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने अपनी पार्टनर समीक्षा शेट्टी के साथ दुनिया की सबसे चर्चित और महंगी कॉफी में से एक कोपी लुवाक (Kopi Luwak) को ट्राई किया। इस कॉफी को बनाने का अनोखा तरीका जानकर इंटरनेट पर लोग हैरान हैं, क्योंकि इसके बीन्स एशियन पाम सिवेट नामक जानवर के पाचन तंत्र से गुजरने के बाद तैयार किए जाते हैं।
वीडियो का टाइटल था, "हमने पॉटी से बनी कॉफी ट्राई की", जिसने लोगों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में आयुष्मान बताते हैं कि कॉफी चेरी पहले एशियन पाम सिवेट खाता है। पाचन प्रक्रिया के बाद निकलने वाले बीन्स को इकट्ठा कर अच्छी तरह साफ किया जाता है, सुखाया जाता है, रोस्ट किया जाता है और फिर उनसे कॉफी तैयार की जाती है।
वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया, जब आयुष्मान ने अपने पिता परमीत सेठी को बिना इसकी सच्चाई बताए यही कॉफी पिलाई। स्वाद लेने के बाद परमीत ने इसकी तारीफ की, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि यह कॉफी कैसे बनती है, तो उनका रिएक्शन वीडियो का सबसे वायरल मोमेंट बन गया।
इतना ही नहीं, कोपी लुवाक की शुरुआत इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा जैसे इलाकों से मानी जाती है। इसमें एशियन पाम सिवेट केवल सबसे पकी हुई कॉफी चेरी खाता है। उसके पाचन तंत्र में मौजूद एंजाइम बीन्स को प्राकृतिक रूप से फर्मेंट करते हैं, जबकि बाद में इन्हें साफ कर सामान्य कॉफी की तरह प्रोसेस किया जाता है। कॉफी प्रेमियों का मानना है कि इस प्रक्रिया से इसका स्वाद अधिक स्मूद और कम कड़वा हो जाता है।
कोपी लुवाक अपनी सीमित उपलब्धता के कारण दुनिया की सबसे महंगी कॉफी में गिनी जाती है और जंगली सिवेट से प्राप्त बीन्स की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में हजारों डॉलर प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। इसकी पहचान चॉकलेट, कैरामल और मिट्टी जैसी फ्लेवर प्रोफाइल के लिए भी की जाती है।
Updated on:
03 Aug 2026 05:16 pm
Published on:
03 Aug 2026 05:16 pm
