3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवादित गाने ‘MF गबरू’ को लेकर India’s Got Latent में करण औजला ने सुनाया किस्सा, बोले- ‘मैं सीधा दुबई भाग गया था’

India's Got Latent: इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में करण औजला ने 'MF गबरू' गाने पर हुए कानूनी विवाद को याद करते हुए खुलासा किया कि केस के बाद वह मजाक में "दुबई चला गया था"।
2 min read
Google source verification
India's Got Latent 2

India's Got Latent में अपनी पुरानी कानूनी विवादित घटना को याद करते हुए करण औजला (सोर्स: instagram-effortless_era_ and hip_hop.era)

MF Gabru Controversy: पंजाबी सिंगर करण औजला ने India's Got Latent में अपनी पुरानी कानूनी विवादित घटना को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके गाने 'MF गबरू' में इस्तेमाल हुए विवादित शब्दों के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई थी। साथ ही, शो में समय रैना के सवाल पर करण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि केस के बाद वो "दुबई चला गया था", जिस पर पूरा पैनल और ऑडियंस हंस पड़े।

समय रैना के सवाल पर सुनाया पुराना किस्सा

India's Got Latent 2 में समय रैना ने करण औजला से पूछा कि क्या कभी उनके खिलाफ भी कोई केस दर्ज हुआ है। इस पर करण ने कहा कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी है, हालांकि उतनी बड़ी नहीं जितनी समय रैना के मामले में हुई थी। बता दें, इस बातचीत के दौरान करण ने बताया कि उन्होंने अपने गाने 'MF गबरू' में एक अपशब्द का इस्तेमाल किया था। जब समय ने पूछा कि इसके बाद उन्होंने क्या किया, तो करण ने हंसते हुए जवाब दिया, "मैं दुबई।" उनके इस जवाब पर समय रैना, तन्मय भट्ट, गुरलीन पन्नू, राहुल दुआ और वहां मौजूद दर्शक ठहाके लगाने लगे।

क्यों हुआ था कानूनी विवाद?

करण औजला जिस विवाद का जिक्र कर रहे थे, वो उस समय सामने आया था जब पंजाब स्टेट विमेंस कमीशन ने उनके गाने की भाषा पर स्वत: संज्ञान लिया था, जिस पर आयोग ने गाने में महिलाओं के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए थे।

इतना ही नहीं, आयोग की तत्कालीन चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा था कि स्टार मंच पर मां और महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन गानों में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने इसे समाज और युवाओं पर गलत प्रभाव डालने वाला बताते हुए मामले को ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (BOI) और डीजीपी के पास भेजने की जानकारी दी थी। साथ ही, करण औजला और हनी सिंह को समन किए जाने की बात भी कही थी। शो में करण औजला ने पूरे मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में याद किया। उनका "मैं दुबई" वाला जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस क्लिप को खूब शेयर कर रहे हैं और करण के बेबाक अंदाज की चर्चा कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग