2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, Gen Z विवाद पर दिया बयान

Bhumi Pednekar Condemns Abusive Slogans Against PM Modi: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हाल ही में पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
2 min read
Google source verification
Bhumi Pednekar Condemns Abusive Slogans Against PM Modi

पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा को यूज करने वालों पर भूमि पेडनेकर ( फोटो सोर्स- Instagram/bhumisatishpednekkar )

Bhumi Pednekar Condemns Abusive Slogans Against PM Modi: हाल के दिनों में NEET-UG पेपर लीक को लेकर हुए छात्र प्रदर्शनों ने पूरे देश में बहस छेड़ दी है। एक ओर परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी ओर विरोध-प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा भी चर्चा का विषय बन गई है।

अब इस विवाद पर बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी भी मुद्दे पर असहमति जताने का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है।

वीडियो जारी कर रखी अपनी बात

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि हाल के दिनों में सामने आए कुछ वीडियो देखकर उन्हें काफी निराशा हुई। उनके मुताबिक, देश के युवाओं को अपनी बात पूरी मजबूती से रखनी चाहिए, लेकिन जिस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, वो सही नहीं कहा जा सकता।

अभिनेत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का हक है। शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली या किसी भी सरकारी फैसले पर सवाल उठाना गलत नहीं है, लेकिन विरोध का तरीका भी उतना ही अहम होता है। उनका मानना है कि सम्मानजनक संवाद ही किसी भी समाज को आगे बढ़ाने का माध्यम बनता है।

'भारतीय संस्कृति संवाद सिखाती है'

भूमि ने अपने मैसेज में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सम्मानपूर्वक बात करते हैं, उसी तरह सार्वजनिक जीवन में भी भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उनके मुताबिक, देश तभी आगे बढ़ सकता है जब लोग एक-दूसरे की बात सुनें, कमियों पर चर्चा करें और समाधान निकालने की कोशिश करें।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वो अपनी नाराजगी और असहमति को शालीन तरीके से व्यक्त करें ताकि उनकी बात ज्यादा प्रभावी ढंग से समाज और व्यवस्था तक पहुंच सके।

NEET प्रदर्शन के बाद बढ़ा विवाद

भूमि पेडनेकर का यह बयान ऐसे समय आया है जब NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शनों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इन वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का दावा किया गया। इस पूरे मामले ने राजनीतिक और सामाजिक बहस को और तेज कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विवाद में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की गई है। हालांकि, पूरे मामले में अलग-अलग पक्ष अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं और जांच जारी है।

कंगना रनौत और मुकेश खन्ना ने भी दी प्रतिक्रिया

भूमि पेडनेकर से पहले अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत भी इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुकी हैं। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कथित अभद्र व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे स्वीकार्य नहीं बताया था। वहीं अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आंदोलन के कुछ हिस्सों पर सवाल उठाए और छात्रों से भविष्य को ध्यान में रखते हुए संयम बरतने की अपील की।

एकता और डायलॉग पर दिया जोर

अपने मैसेज के आखिर में भूमि पेडनेकर ने कहा कि देश की तरक्की आपसी सम्मान, संवाद और एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक बदलाव लाने में लगाएं और ऐसी भाषा से बचें, जो समाज में दूरी बढ़ाने का कारण बने।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग