1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब की लत से जूझ रहे थे बॉबी देओल, बेटे की एक बात ने बदल दिया सबकुछ

Bobby Deol says alcohol addiction: बॉबी देओल लंबे समय से शराब की लत से जूझ रहे थे, जो उनके निजी जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रही थी। हालांकि, उनके बेटे की एक बात ने उनकी जिंदगी का रुख पूरी तरह से बदल दिया।

2 min read
Google source verification
Bobby Deol

Bobby Deol (this photo form x: @filmibeat)

Bobby Deol says alcohol addiction: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में 'आप की अदालत' में होस्ट रजत शर्मा के साथ एक दिल खोलकर बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर, शराब की लत और पत्नी तान्या के अटूट साथ के बारे में बेबाकी से बात की।

बेटे की इस बात से बॉबी काफी टुट गए थे

बॉबी देओल ने माना कि एक वक्त ऐसा था जब फिल्में नहीं मिल रही थीं और वे खुद को बेकार महसूस करने लगे थे। उस निराशा में उन्होंने शराब का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि जब इंसान हार मान लेता है, तो वो खुद पर तरस खाने लगता है और ऐसी चीजों की तरफ खिंचता है जो उसे थोड़ी राहत दें। बॉबी ने एक्सेप्ट किया कि उनके पिता को भी शराब की आदत थी और धीरे-धीरे वे भी इसकी गिरफ्त में आ गए।

इतना ही नहीं, बॉबी देओल ने खुलकर कहा कि अगर उनकी पत्नी तान्या उनके साथ न होतीं, तो शायद आज वे इस मुकाम पर नहीं होते। जब बॉबी का करियर ठहरा हुआ था, तब तान्या ने न सिर्फ घर की जिम्मेदारी संभाली, बल्कि आर्थिक रूप से भी परिवार को थामे रखा। वे काम करती थीं और घर के सारे खर्चे उठाती थीं। एक दिन जब उनके बच्चों ने पूछा कि पापा हमेशा घर पर क्यों रहते हैं, तो उस सवाल ने बॉबी को अंदर तक हिला दिया और उन्होंने खुद को बदलने की ठान ली, बेटे की इस बात से बॉबी काफी टुट गए थे।

तान्या ने मुश्किल वक्त में बॉबी का साथ छोड़ दिया था

इसके कुछ समय से ये अफवाहें भी चल रही थीं कि तान्या ने मुश्किल वक्त में बॉबी का साथ छोड़ दिया था। इन बातों को बॉबी ने सिरे से नकारा। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें सुनकर उन्हें हंसी आती है। तान्या ने कभी उनका हाथ नहीं छोड़ा, हालांकि उन्होंने कई बार चेतावनी जरूर दी कि अगर शराब नहीं छोड़ी तो वे रिश्ता तोड़ लेंगी, लेकिन वे हमेशा साथ खड़ी रहीं।

बता दें, बॉबी और तान्या को साथ रहते 30 साल से ज्यादा हो गए हैं। बॉबी ने हंसते हुए बताया कि उन्हें रात को नींद न आने पर ऑनलाइन शॉपिंग की आदत है। अगले दिन जब बिल आता है तो तान्या उन्हें टोकती हैं, लेकिन बाद में उन्हीं कपड़ों को स्टाइल भी करती हैं और क्रेडिट भी ले लेती हैं। बॉबी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तान्या ने उन्हें और दोनों बेटों को इतना लाड़-प्यार दिया है कि अब वे बिना उनकी गाइडेंस के ये भी तय नहीं कर पाते कि क्या पहनें।

'आश्रम' से बॉबी ने दमदार वापसी की

साल 2020 में वेब सीरीज 'आश्रम' से बॉबी ने दमदार वापसी की और उसके बाद 'एनिमल' में उनके किरदार ने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई। अब वे YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ नजर आएंगे, जो इस साल जुलाई में रिलीज होगी। इसके अलावा अनुराग कश्यप की थ्रिलर 'बंदर' 5 जून को आ रही है, और तमिल पॉलिटिकल थ्रिलर 'जन नायकन' भी उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है।