28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2021 की फिल्मी रोमांटिक जोड़ियां: फैंस को पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी इनकी केमिस्ट्री

2021 में बनेंगी इन सितारों की फिल्मी जोड़ियां दीपिका और प्रभास की जोड़ी देखने को फैंस उत्साहित नए साल में रहेगा नई जोड़ियों पर जोर

2 min read
Google source verification
2021 की फिल्मी रोमांटिक जोड़ियां: फैंस को पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी इनकी केमिस्ट्री

2021 की फिल्मी रोमांटिक जोड़ियां: फैंस को पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी इनकी केमिस्ट्री

मुंबई। बॉलीवुड के लिए साल 2020 कुछ खास नहीं रहा। लॉकडाउन के चलते कई फिल्मों की रिलीज टली, तो कुछ के तय शूटिंग शेड्यूल नहीं हो पाए, जिससे फिल्मों को अगले साल के लिए सरका दिया गया। इन अपकमिंग मूवीज में ऐसी जोड़ियां देखने को मिलेंगी जो पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगी। इन नई जोड़ियों में सबसे ज्यादा क्रेज दीपिका ( Deepika Padukone ) और प्रभास ( Prabhas ) की जोड़ी को लेकर है।

यह भी पढ़ें : मोटा पैसा कमाने को 19 साल की खिलाड़ी ने जॉइन की एडल्ट साइट, ये भारतीय एक्ट्रेसेस भी शामिल

श्रद्धा कपूर-रणबीर कपूर : श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार ये रोमांटिक एक कॉमेडी होगी, जिसमें दोनों कलाकार रंग जमाते दिखाई देंगे।

दीपिका पादुकोण-प्रभास: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण के लिए यह 2021 बेहद व्यस्त होने वाला है। सबसे पहले वह बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के साथ दिखाई देंगी। नाग अश्विन के आगामी प्रोजेक्ट यह जोड़ी अपने जलवे बिखेरेगी। दोनों ही कलाकार लोकप्रियता के चरम पर हैं।

यह भी पढ़ें : फिल्म में दुष्कर्म पीड़िता से पूछताछ के Viral video, नाराज पुलिस ने किया डायरेक्टर-एक्टर्स को गिरफ्तार

जैकलीन फर्नांडीज-रणवीर सिंह : जैकलीन पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। शेक्सपीयर की कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में दोनों सितारे अपनी एनर्जी और स्क्रीन प्रजेंस का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण-सिद्धांत चतुर्वेदी: दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी दोनों सितारे दिखेंगे शकुन बत्रा की फ़िल्म में। दर्शकों को इस नए जोड़े के साथ एक नया जॉनर देखने को मिलेगा।

पूजा हेगड़े-रणवीर सिंह : एक और एक्साॉइटिंग जोड़ी जो 2021 में देखने को मिलेगी, वह है पूजा हेगड़े और रणवीर सिंह की। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में रणवीर और पूजा एक-दूसरे के अपोजिट देखेंगे।

अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा : अनन्या पांडे और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा एक नए प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे। दोनों की कुछ फोटोज कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। अभी इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है।

कैटरीना कैफ-सिद्धांत चतुर्वेदी : कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी की एकदम नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित है। ये दोनों एक साथ आ रहे हैं सुपरनैचुरल कॉमेडी 'फोन बूथ' में। इस मूवी की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। लॉकडाउन के चलते कुछ शूटिंग नहीं हो पाई थी। इस फिल्म में ईशान खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं।