Esha Gupta : बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के लिए नए साल पर बेहद बुरी खबर सामने आई है। दरअसल उनकी फैमिली के एक करीबी सदस्य की मौत हो गई है। जिससे ईशा के नए साल के जश्न का रंग फीका पड़ गया है।
Esha Gupta : पूरी दुनिया जहां एक ओर नए साल 2023 का धूमधाम से स्वागत कर रही है तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस (Esha Gupta News) से जुड़ी बहुत बुरी खबर सामने आई है। जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। दरअसल, नए साल के अवसर पर ईशा गुप्ता के फैमिली मेंबर जैसे करीबी का निधन हो गया है। जिसके कारण एक्ट्रेस का न्यू ईयर सेलिब्रेशन खराब हो गया है। इस मामले की जानकारी ईशा गुप्ता ने (Esha Gupta Instagram) सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने रविवार को नए साल के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में ईशा गुप्ता ने अपने एक करीबी के निधन की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि शनिवार की देर रात उनके पालतू पेट ने (Esha Gupta Pet) इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उसके जाने से वह काफी दुखी हैं।
बता दें कि ईशा गुप्ता ने अपने इस इंस्टा पोस्ट (Esha Gupta Instagram Latest Post) में अपने पेट डॉग की कई यादगार तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो के कैप्शन में ईशा ने पेट डॉग के निधन की डेट 31-12-2022 लिखी है। साथ ही एक्ट्रेस ने ब्रोकन हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन में 'मैं तेनू फिर मिलांगी' लिखा है। इस तरह से ईशा गुप्ता ने अपने पेट डॉग की मौत का शोक सोशल मीडिया पर जताया है।
गौरतलब है कि ईशा गुप्ता (Esha Gupta) बी टाउन की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो पेट से काफी ज्यादा प्यार करती हैं। वह अक्सर ही अपने पालतू पेट की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। जानवरों के लिए ईशा गुप्ता के दिल में कितना प्यार है इसका अंदाजा उनकी पोस्ट को दूखकर आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं इस दुख की घड़ी में सोशल मीडिया पर तमाम लोग ईशा गुप्ता को संवेदना दे रहे हैं।