18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘समय रैना, सॉरी’, फराह खान ने अचानक कॉमेडियन से क्यों मांगी माफी? सबा इब्राहिम के व्लॉग में हुआ मजेदार किस्सा

Samay Raina India’s Got Latent 2 : फराह खान ने सबा इब्राहिम के व्लॉग में खुद को नंबर 1 YouTuber कहे जाने पर मजाक में समय रैना से ‘सॉरी’ कहा। जानें पूरा मजेदार किस्सा।
2 min read
Google source verification
Farah Khan vlog

फराह खान के सामने हुई नंबर 1 YouTuber की बात (सोर्स: Instagram-farahkhankunder)

Farah Khan Comedy: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने मजेदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके व्लॉग में इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद नियाज के साथ बातचीत के दौरान फराह ने अचानक कैमरे की तरफ देखकर कॉमेडियन समय रैना से माफी मांग ली। उनका ये अंदाज देखकर सबा और खालिद भी हंस पड़े।

दरअसल, बातचीत फराह खान के यूट्यूब सफर और उनके व्लॉग्स की लोकप्रियता को लेकर हो रही थी। इसी दौरान खालिद ने फराह को नंबर 1 यूट्यूबर बताया, लेकिन फराह ने तुरंत इससे इनकार कर दिया।

‘समय रैना, सॉरी’ क्यों बोलीं फराह खान?

व्लॉग में खालिद नियाज ने फराह खान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि फराह नंबर 1 यूट्यूबर हैं। इस पर फराह ने तुरंत कहा, “नहीं, नहीं।” इसके बाद उन्होंने कैमरे की तरफ देखते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “समय रैना, सॉरी।”

फराह की यह बात सुनकर सबा और खालिद हंसने लगे। दरअसल, फराह का इशारा समय रैना की तरफ था, जिनका नाम यूट्यूब के बड़े क्रिएटर्स में लिया जा रहा था। हालांकि, फराह ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय मजाक के तौर पर कहा और तुरंत कुछ दूसरे बड़े यूट्यूबर्स का भी जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा, “अरे सौरव जोशी, बड़े-बड़े YouTubers हैं।”

सबा इब्राहिम ने फराह के व्लॉग की तारीफ की

बातचीत के दौरान सबा इब्राहिम ने फराह के यूट्यूब कंटेंट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि फराह जिस तरह प्यार से खाना बनाती हैं और अपने मेहमानों को खिलाती हैं, वह लोगों को काफी पसंद आता है।

सबा ने फराह के व्लॉग की एक और खासियत बताते हुए कहा कि उनके वीडियो में सिर्फ खाना ही नहीं होता, बल्कि मजा और कॉमेडी भी देखने को मिलती है। उन्होंने फराह के फैमिली-केंद्रित कंटेंट को भी पसंद किया। फराह ने भी माना कि यूट्यूब पर वह इसी तरह के कंटेंट के साथ अच्छा कर रही हैं। उनके व्लॉग्स में खाना बनाने के साथ-साथ सेलिब्रिटी मेहमानों के साथ बातचीत और हल्का-फुल्का मजाक देखने को मिलता है।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से भी जुड़ा है फराह और समय का कनेक्शन

समय रैना और फराह खान का कनेक्शन ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से भी रहा है। फराह इस कॉमेडी शो के एक अनरिलीज्ड एपिसोड में उर्फी जावेद, तन्मय भट्ट के साथ नजर आई थीं। इस एपिसोड की फुटेज ऑनलाइन सामने आई थी। इसमें समय रैना फराह खान के पैर छूते हुए नजर आए थे। फराह ने भी अपने मजाकिया अंदाज में इस पूरे पल पर प्रतिक्रिया दी थी। अब सबा इब्राहिम के व्लॉग में फराह का “समय रैना, सॉरी” कहना एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग