4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand Students Protest:’देश में जो चल रहा है शर्म आने लगती है देखकर’, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर अभिनेत्री फलक नाज का बड़ा बयान

Jharkhand Students Protest: झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अभिनेत्री फलक नाज ने अपनी राय साझा की है। उन्होंने कहा है कि छात्रों की आवाज सुनी ही जानी चाहिए।
2 min read
Google source verification
Jharkhand Students Protest

फलक नाज ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या कहा ( फोटो सोर्स- Instagram/ falaqnaazz)

Jharkhand Students Protest: झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अब मनोरंजन जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। अभिनेत्री फलक नाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर छात्रों के मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर दूसरी खबरों के बीच झारखंड के छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन उतनी चर्चा नहीं बटोर पा रहा, जबकि ये एक गंभीर मामला है जिस पर पूरे देश का ध्यान जाना चाहिए।

कमेंट्स से मिली प्रदर्शन की जानकारी

फलक नाज ने बताया कि वो सोशल मीडिया पर अलग-अलग विषयों से जुड़ी पोस्ट देख रही थीं। उनकी फीड पर असम बाढ़ और अभिनेता रवि किशन से जुड़े वीडियो ज्यादा दिखाई दे रहे थे। इसी दौरान उनकी एक पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा कि वो झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर क्यों नहीं बोल रहीं। इसके बाद उन्होंने खुद इस मामले की जानकारी जुटाई और प्रदर्शन से जुड़े वीडियो देखे।

'शांतिपूर्ण प्रदर्शन होने की वजह से कम हो रही चर्चा'

अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि चूंकि छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है, इसलिए उसे वह जगह नहीं मिल रही जिसकी वह हकदार है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के दौर में किसी भी मुद्दे को पूरी तरह दबाया नहीं जा सकता और लोगों के जरिए जानकारी सामने आ ही जाती है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कुछ समय से देश में जो चल रहा है उसे देखकर अब शर्म आने लगी है।

शिक्षा और रोजगार को बताया सबसे बड़ा मुद्दा

फलक नाज ने अपने वीडियो में कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसकी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है। उनका मानना है कि यदि पढ़ाई प्रभावित होगी तो रोजगार के अवसर भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान निकालना बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक, देश में सकारात्मक बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत युवाओं और छात्रों के पास है।

राहुल गांधी की चुप्पी पर भी उठाया सवाल

वीडियो में फलक नाज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेते हुए भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे पर इतने छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं, उस पर राजनीतिक दलों और नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आनी चाहिए। हालांकि ये उनका व्यक्तिगत मत है।

'छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए'

फलक ने अपील की कि जब तक छात्र लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, तब तक उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते संवाद नहीं हुआ तो हालात और जटिल हो सकते हैं। उनका कहना था कि उनका वीडियो बनाने का मकसद सिर्फ इतना है कि अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचे कि झारखंड में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग