6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jiya Shankar Engagement: अभिषेक मल्हान संग जुड़ चुका नाम, पारस अरोड़ा के साथ भी रही डेटिंग की चर्चा, अब करण धनक से की सगाई

Jiya Shankar Engagement: बिजनेसमैन करण धनक के साथ जिया शंकर ने सगाई का अनाउंसमेंट कर दिया है। इससे पहले उनका नाम यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के साथ भा जुड़ चुका है।
2 min read
Google source verification
Jiya Shankar Engagement With Karan Dhanak

जिया शंकर ने की सगाई (फोटो सोर्स- Instagram/ jiyaashankarofficial's profile picture jiyaashankarofficial)

Jiya Shankar Engagement With Karan Dhanak: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जिया शंकर ने आखिरकार अपनी लव लाइफ को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। जिया ने बिजनेसमैन और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल करण धनक के साथ सगाई की घोषणा कर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई रोमांटिक तस्वीरों और भावुक पोस्ट के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि जिया की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है और इससे पहले उनका नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है।

अभिषेक मल्हान के साथ सबसे ज्यादा उड़ी थीं अफवाहें

जिया शंकर का सबसे चर्चित नाम यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान के साथ जुड़ा। दोनों की दोस्ती रियलिटी शो के दौरान शुरू हुई थी और शो खत्म होने के बाद उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग और यहां तक कि सगाई की अफवाहें भी उड़ने लगीं।

हालांकि जिया ने कई इंटरव्यू में साफ किया कि उनके और अभिषेक के बीच सिर्फ दोस्ती थी। बाद में उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि अब दोनों के बीच पहले जैसी दोस्ती भी नहीं रही। उन्होंने अभिषेक के साथ रिश्ते या सगाई की सभी खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया था।

पारस अरोड़ा के साथ भी जुड़ा नाम

अभिषेक मल्हान से पहले जिया शंकर का नाम टीवी अभिनेता पारस अरोड़ा के साथ भी जोड़ा जाता रहा। दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय तक चर्चाएं होती रहीं, लेकिन न तो जिया और न ही पारस ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की। बाद में दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आईं, हालांकि इस पर भी किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई। ऐसे में इन चर्चाओं को केवल मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया अटकलों तक ही सीमित माना गया।

मिस्ट्री मैन से शुरू हुई थी करण धनक की चर्चा

साल 2025 के आखिर में जिया शंकर ने सोशल मीडिया पर एक 'मिस्ट्री मैन' के साथ तस्वीर साझा की थी। इसके बाद फैंस के बीच नई चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ समय बाद सामने आया कि वह शख्स करण धनक हैं। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा और फिर अगस्त 2026 में आधिकारिक तौर पर सगाई की घोषणा कर दी।

इमोशनल पोस्ट से बयां की लव स्टोरी

सगाई की तस्वीरों के साथ जिया ने अपने रिश्ते की कहानी भी साझा की। उन्होंने लिखा कि उन्हें प्यार तब मिला, जब उन्होंने इसकी सबसे कम उम्मीद की थी। उन्होंने बताया कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ निभाया। जिया ने करण को अपना सबसे अच्छा दोस्त, हमसफर और जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया।

कौन हैं करण धनक?

करण धनक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर रहते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह एक बिजनेसमैन और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं। सगाई की घोषणा के साथ ही उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार किया। अब फैंस इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिलहाल जिया शंकर की सगाई के बाद यह साफ हो गया है कि अभिषेक मल्हान और पारस अरोड़ा के साथ जुड़ी चर्चाएं केवल अफवाहों तक ही सीमित रहीं, जबकि करण धनक ही उनके आधिकारिक जीवनसाथी बनने जा रहे हैं।