
महेश बाबू बेटे के साथ और फिल्म 'टॉक्सिक' से यश (फोटो सोर्स- IMDb)
Gautam Ghattamaneni Toxic Rating: सुपरस्टार महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी ने हाल ही में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर कथित तौर पर अपनी राय दी है। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गौतम के नाम से जुड़े बताए जा रहे Letterboxd अकाउंट पर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को महज 0.5 स्टार दिए गए हैं। जैसे ही ये स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर सामने आया, फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक गौतम ने गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' को बेहद कम रेटिंग दी। हालांकि, इस कथित प्रोफाइल की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिस अकाउंट को गौतम का बताया जा रहा है, वह एक गंभीर फिल्म प्रेमी का प्रोफाइल नजर आता है और उस पर अलग-अलग भाषाओं की 400 से ज्यादा फिल्मों की रेटिंग मौजूद है।
अकाउंट के बायो में भी फिल्म देखने और अपनी राय रखने को लेकर एक बेफिक्र अंदाज नजर आता है। कथित प्रोफाइल को हजारों लोग फॉलो करते हैं, जबकि ये अकाउंट बेहद कम लोगों को फॉलो करता है। खास बात यह है कि वायरल होने के बाद जब प्रोफाइल को दोबारा देखा गया तो 'टॉक्सिक' की वो रेटिंग दिखाई नहीं दी। ऐसे में यह भी संभव है कि रेटिंग को बाद में हटा दिया गया हो या उसे छिपा दिया गया हो।
गौतम की कथित फिल्म रेटिंग्स में सबसे ज्यादा दिलचस्प बात उनके पिता महेश बाबू की फिल्मों को लेकर सामने आई। वायरल स्क्रीनशॉट्स के अनुसार उन्होंने महेश बाबू की 'पोकीरी' और '1: नेनोक्काडिने' को पांच सितारे दिए थे। वहीं 'ब्रह्मोत्सवम' को केवल एक स्टार की रेटिंग मिलने का दावा है।
इसके अलावा 'निजाम' और 'वामसी' को कथित तौर पर दो-दो स्टार दिए गए हैं। इन रेटिंग्स को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि गौतम फिल्म को सिर्फ इसलिए पसंद नहीं करते कि उसमें उनके पिता अभिनय कर रहे हैं, बल्कि वह अपनी पसंद के हिसाब से फिल्म को रेट करते हैं।
गौतम की कथित 0.5 स्टार रेटिंग वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने उन्हें 'ईमानदार' बताया तो किसी ने उनकी रेटिंग को ही फिल्म का रिव्यू करार दिया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि किसी भी दर्शक को अपनी पसंद के मुताबिक फिल्म को रेट करने का अधिकार है।
कुछ यूजर्स ने यह भी याद दिलाया कि गौतम ने अपने पिता की कुछ फिल्मों को भी कम रेटिंग दी है। इस वजह से उनके कथित फिल्मी टेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई है।
गौतम घट्टामनेनी महेश बाबू और पूर्व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर के बेटे हैं। उनकी छोटी बहन सितारा घट्टामनेनी हैं। स्टार परिवार से आने के बावजूद गौतम लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहे हैं।
उन्होंने बतौर बाल कलाकार साल 2014 में आई फिल्म '1: नेनोक्काडिने' से स्क्रीन पर कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने महेश बाबू के किरदार के बचपन का रोल निभाया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद गौतम ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में ड्रामा की पढ़ाई शुरू की। इस दौरान थिएटर और माइम जैसी गतिविधियों में भी उनकी दिलचस्पी देखने को मिली।
Updated on:
02 Sept 2026 01:50 pm
Published on:
02 Sept 2026 01:50 pm
