5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रोड्यूसर्स के पैसे लेकर जवाब नहीं देते कई स्टार’, महमूद अली ने सनी देओल-गोविंदा को लेकर किए दावे

Mehmood Ali claims: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महमूद अली ने एजाज खान के इंटरव्यू में सनी देओल, गोविंदा, अमिताभ बच्चन और कादर खान से जुड़े कई किस्से सुनाए। उनके दावों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल भी उठाए।
3 min read
Google source verification
Mehmood Ali interview

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महमूद अली ने एजाज खान के इंटरव्यू में किए कई खुलासे (सोर्स: Instagram-imajazkhan)

Mehmood Ali Bollywood Secrets: बॉलीवुड के पर्दे के पीछे की कहानियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर महमूद अली ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों और फिल्ममेकर्स से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। एजाज खान के साथ बातचीत में उन्होंने सनी देओल, अमिताभ बच्चन, कादर खान और गोविंदा को लेकर कई दावे किए।

महमूद अली ने बातचीत के दौरान प्रोड्यूसर्स के पैसे अटकने से लेकर स्टार्स के फिल्में पूरी न करने तक के मुद्दे पर खुलकर बात की। हालांकि, इंटरव्यू में किए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है।

सनी देओल को लेकर सुनाया लंदन का किस्सा

महमूद अली ने सनी देओल से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाते हुए दावा किया कि जब वह लंदन में शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें अखबार में सनी देओल को लेकर एक आरोप के बारे में जानकारी मिली। उनके मुताबिक, सनी देओल को गिरफ्तार किए जाने की स्थिति बन गई थी और तत्काल एक लाख पाउंड भरने की जरूरत थी।

महमूद ने बताया कि वह पैसे लेकर पहुंचे और सनी देओल को छुड़वाया। उनके मुताबिक, इसके बाद सनी देओल ने उन्हें गले लगाया और कहा कि यह उनका साइनिंग अमाउंट है और वह उनकी फिल्म करेंगे। महमूद ने आगे दावा किया कि बाद में सनी देओल ने उनके पैसे और फिल्म को लेकर उन्हें काफी परेशान किया।

‘कई स्टार्स प्रोड्यूसर्स के पैसे लेकर जवाब नहीं देते’

जब महमूद से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में ऐसे और भी कलाकार हैं जो प्रोड्यूसर्स से साइनिंग अमाउंट लेने के बाद फिल्म नहीं करते या पैसे वापस नहीं करते, तो उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले हैं। महमूद ने बातचीत में फिल्ममेकर मोहित सूरी और अनीस बज्मी का नाम लेते हुए भी कुछ प्रोड्यूसर्स के दावे बताए।

अमिताभ बच्चन और कादर खान को लेकर क्या बोले?

महमूद अली ने अमिताभ बच्चन के स्टार बनने में कादर खान और सलीम खान के डायलॉग्स की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन खुद भी इस बात को मानते हैं।

इसके बाद उन्होंने कादर खान और अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। महमूद के मुताबिक, ‘इंकलाब’ के दौरान अमिताभ बच्चन के सांसद बनने के बाद लोगों के उनके प्रति व्यवहार में बदलाव आया था। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद अमिताभ बच्चन और कादर खान के बीच पहले जैसा समीकरण नहीं रहा। हालांकि, इस दावे को भी महमूद अली के इंटरव्यू में कही गई बात के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

गोविंदा के डाउनफॉल पर महमूद अली का दावा

महमूद अली ने गोविंदा के करियर के डाउनफॉल को लेकर भी एक किस्सा सुनाया। उन्होंने दावा किया कि ‘दूल्हे राजा’ के हिट होने के बाद गोविंदा ने उनके साथ दूसरी फिल्म साइन की थी। महमूद के मुताबिक, इस फिल्म के लिए शिमला में करीब 18-19 दिनों तक सेट लगा रहा, लेकिन गोविंदा शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि गोविंदा की ओर से बार-बार तारीख बदलने की बात कही गई और बाद में फिल्म को मुंबई में बनाने का फैसला हुआ।

महमूद ने आगे दावा किया कि सेट दोबारा मुंबई में बनाया गया, लेकिन गोविंदा फिर भी शूटिंग के लिए नहीं आए। यहां एक तथ्य स्पष्ट है कि दूल्हे राजा 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशक और निर्माता हरमेश मल्होत्रा थे। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे ‘हिट’ श्रेणी में रखा है।

महमूद अली के इंटरव्यू पर यूजर्स ने उठाए सवाल

बता दें, महमूद अली के इंटरव्यू के इस हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठाए गए। कुछ यूजर्स ने वीडियो में किए गए दावों को लेकर आपत्ति जताई और इन कहानियों की टाइमलाइन पर सवाल खड़े किए। एक यूजर ने ‘दूल्हे राजा’ की रिलीज और हरमेश मल्होत्रा की मौत के बीच के समय का हवाला देते हुए दावों को मनगढ़ंत बताया।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग