14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फरमान खान ने दिखाए मोनालिसा के बालिग होने के सबूत, जिहादी शादी के आरोपों पर दिया जवाब

Monalisa-Farman Khan Controversy: मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फरमान मोनालिसा के बालिग होने का सबूत दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Monalisa-Farman Khan Controversy

Monalisa-Farman Khan Controversy (सोर्स- एक्स)

Monalisa-Farman Khan Controversy: महाकुंभ से वायरल होने वाली मोनालिसा भोसले पिछले काफी दिनों से लगातार विवादों में बनी हुई है। मुस्लिम फरमान खान के साथ शादी करने के बाद से ही उन्हें लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। मोनालिसा के हाल ही में नाबालिग होने की भी बात सामने आई थी जिसपर अब कोर्ट ने तो अपना फैसला सुना ही दिया है साथ ही फरमान और मोनालिसा का भी एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मुस्कराते हुए सबूत दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

मोनालिसा के बालिग होने के सबूत (Monalisa-Farman Khan Controversy)

मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सामने आए एक नए वीडियो ने इस पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया है। वीडियो में फरमान खान अपने रिश्ते और शादी को लेकर ऐसा दावा करते नजर आ रहे हैं, जो राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की रिपोर्ट से अलग तस्वीर पेश करता है। जी हां, वीडियो में फरमान खान वो सारे सबूत दिखाते हुए नजर आ रहे हैं जिनके मुताबिक ये साबित होता है शादी के वक्त मोनालिसा बिल्कुल भी नाबालिग नहीं थी।

वीडियो में फरमान खान ने खोला सच (Monalisa-Farman Khan Controversy)

बता दें, मोनालिसा और फरमान खान ने मार्च 2026 में केरल के एक मंदिर में शादी की थी। शादी के तुरंत बाद से ही ये रिश्ता विवादों में घिर गया था। परिवार की नाराजगी, स्थानीय लोगों का विरोध और फिर प्रशासनिक जांच- इन सबके बीच मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

इसी दौरान NCST की रिपोर्ट सामने आई, जिसमें मोनालिसा को नाबालिग बताया गया। रिपोर्ट के मुताबिक उपलब्ध अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर उनकी जन्मतिथि दिसंबर 2009 बताई गई, जिससे शादी के समय उनकी उम्र 18 वर्ष से कम मानी गई।

फरमान खान के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फरमान खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच एजेंसियों ने ये भी शक जताया कि शादी के लिए कुछ दस्तावेजों में गड़बड़ी की गई हो सकती है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है।

वायरल वीडियो में फरमान ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में फरमान खान ये बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि शादी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई थी और इसके लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों का उपयोग किया गया था, जिनमें मोनालिसा को बालिग बताया गया था। उनका दावा है कि दोनों की सहमति से शादी हुई और किसी प्रकार का दबाव नहीं था। इस वीडियो में मोनालिसा भी उनके साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं और मुस्कुराती नजर आ रही हैं, जिससे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

केरल हाईकोर्ट ने फरमान को दी राहत

इसी बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि फरमान खान को केरल की अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। हालांकि ये राहत अस्थायी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। दूसरी तरफ, मोनालिसा के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की गई, जबकि फरमान का पक्ष लगातार इस विवाह को सहमति से हुआ बता रहा है।