27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मां-बाप की पसंद से ही शादी करूंगी’, मुस्लिम फरमान से शादी के बाद मोनालिसा का पुराना बयान हुआ वायरल

Monalisa Farman Khan Marriage Controversy: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के बाद विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब मोनालिसा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Monalisa Farman Khan Marriage Controversy

Monalisa Farman Khan Marriage Controversy (सोर्स- एक्स)

Monalisa Farman Khan Marriage Controversy: महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। मोनालिसा ने कुछ दिन पहले मुस्लिम फरमान खान के साथ शादी की है। इसके बाद से ही लगातार वो विवादों में घिरी हुई हैं।

हाल ही में मोनालिसा ने अपनी पहली फिल्म के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद सनोज मिश्रा ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। अब इसी बीच मोनालिसा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी शादी को लेकर बात करते हुए नजर आ रही हैं।

मोनालिसा का पुराना वीडियो अब हुआ वायरल (Monalisa Farman Khan Marriage Controversy)

मोनालिसा ने कुछ दिन पहले अपने परिवार और मां-बाप के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म के फरमान खान के साथ शादी की है। हालांकि उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने मां-बाप के मुताबिक शादी करने के लिए कह रही हैं। मोनालिसा की ये बात सुनकर लोग उन पर अब निशाना साध रहे हैं।

वायरल वीडियो के बाद मोनालिसा पर निशाना

मोनालिसा के इस वायरल वीडियो में वो कहती हैं- हमारे में ऐसा होता है कि हम सब अपनी मां-बाप की मर्जी के मुताबिक ही शादी करते हैं। जब रिपोर्टस उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें कोई पसंद आया तो वो कहती हैं कि नहीं सब मेरे भाई हैं। मोनालिसा के इस वीडियो के बाद लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है।

सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप (Monalisa Farman Khan Marriage Controversy)

कुछ दिन पहले मोनालिसा ने बताया कि उनकी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें 10 बार गलत तरीके से छुआ है। ये घटना उनके करियर के शुरुआती दौर की है, जब वो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं। उस समय परिस्थितियां ऐसी थीं कि वो खुलकर विरोध नहीं कर सकीं। लेकिन अब शादी के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात करने का फैसला किया है। उनके इस बयान ने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है।

मोनालिसा का एक और पुराना वीडियो वायरल

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए हाल ही में कहा कि उन्हें 10 बार गलत तरीके से छुआ गया। बस फिर क्या था, इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके पुराने बयानों को निकालना शुरू कर दिया। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें वो सनोज मिश्रा के साथ ही एक प्रेस वार्ता करते हुए नजर आ रही हैं।

'कोई मुझे टच करले तो हाथ तोड़ दूंगी'

इस वीडियो में पत्रकारों से बात करते हुए वो काफी हंस रही हैं। मोनालिसा के चेहरे पर किसी भी तरह की कोई शिकन नजर नहीं आ रही। मोनालिसा कहती हैं, 'कोई मुझे टच करले तो हाथ तोड़ दूंगी, इतनी सक्षम हूं मैं।' उनके इस वीडियो पर लोग अब जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने अब मोनालिसा से सवाल किया है कि क्या अब वो इतनी सक्षम नहीं रही है कि आपनी सुरक्षा खुद कर सकें।