
Netflix Top 10 Trending Shows in India (सोर्स- एक्स)
Netflix Top 10 Trending Shows in India: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों अगर किसी शो की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वो है नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘देसी ब्लिंग’। रिलीज होते ही इस शो ने ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 की कुर्सी पकड़ ली है। सिर्फ 7 एपिसोड वाली इस सीरीज ने दर्शकों को ऐसा हुक किया है कि लोग इसे एक ही बार में खत्म कर रहे हैं।
अगर आपने कभी सोचा है कि दुबई में रहने वाले भारतीय करोड़पति और सेलेब्स कैसी जिंदगी जीते हैं, तो ये सीरीज आपको उसी दुनिया में ले जाती है। यहां हर फ्रेम में पैसा, लग्जरी, महंगी कारें, हीरे-जवाहरात, प्राइवेट पार्टियां और आलीशान बंगले नजर आते हैं। शो देखते हुए कई बार ऐसा महसूस होता है कि ये दुनिया आम इंसानों की पहुंच से बहुत दूर है।
‘देसी ब्लिंग’ दरअसल इंटरनेशनल शो ‘दुबई ब्लिंग’ का भारतीय वर्जन है। लेकिन इसमें देसी तड़का ऐसा लगाया गया है कि दर्शक खुद को इससे जोड़ने लगते हैं। शो में टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और उनके रिश्ते की झलक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
सीरीज में सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि अमीरी दिखाने की होड़ भी नजर आती है। शो में बिजनेसमैन रिजवान साजन और उनका परिवार अपनी शाही जिंदगी दिखाते नजर आते हैं। वहीं सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा का अंदाज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है।
दरअसल, शो के एक एपिसोड में तबिंदा ने खुलासा किया कि उनके पास करीब 40 किलो सोना है और उनके पति हर साल उन्हें 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं। ये सुनकर सिर्फ तेजस्वी प्रकाश ही नहीं, बल्कि दर्शकों की भी आंखें खुली रह गईं। सोशल मीडिया पर लोग इस क्लिप को शेयर करते हुए तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
नेटफ्लिक्स पर इस वक्त की ट्रेंडिंग लिस्ट की बात करें तो नंबर 1 पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का शो देसी ब्लिंग ही है। वहीं दूसरे नंबर की बात करें तो नंबर 2 पर 'मनी हीस्ट बर्लिन एंड द लेडी विद एन एर्माइन', नंबर 3 पर 'द वंडरफूल्स', नंबर 4 पर 'ग्लोरी', नंबर 5 पर 'द बोरफ्स' है।
Updated on:
25 May 2026 02:25 pm
Published on:
25 May 2026 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
