6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं रोता हुआ घर लौट गया था’, बड़ी फिल्म से निकाले जाने के बाद कैसे मिली ‘Ramayana’, शत्रुघन ने सुनाई भावुक कहानी

Ranbir Kapoor Ramayana: 'रामायण' में शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे नितीश शर्मा ने खुलासा किया कि बड़ी फिल्म से रातों-रात बाहर किए जाने के बाद वह टूट गए थे। सुंदरकांड पढ़ते समय आया एक फोन उनकी जिंदगी बदल गया। जानिए कैसे उन्हें नितेश तिवारी की 'रामायण' में मौका मिला।
2 min read
Google source verification
Ranbir Kapoor Ramayana

फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के छोटे भाई शत्रुघ्न का किरदार निभा रहे नितीश शर्मा (सोर्स: instagram-thenitishsharma_)

Nitish Sharma interview: नितीश शर्मा जो नितेश तिवारी की मेगा फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में भगवान राम के छोटे भाई शत्रुघन का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने अपने शुरूआती करियर के संघर्ष के बारे में बताया है। उन्होंने खुलासा किया कि करियर की सबसे बड़ी फिल्म से रातों-रात बाहर किए जाने के बाद वह टूट गए थे, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उन्हें 'रामायण' का ऑफर मिला। नितेश इसे प्रभु श्रीराम की कृपा और 'दिव्य संयोग' मानते हैं।

कई ऑडिशन और रिजेक्शन के बाद मिली 'रामायण'

'रामायण' में शत्रुघन की भूमिका निभा रहे एक्टर नितीश शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्हें ये किरदार कैसे मिला। वीडियो में उन्होंने कहा कि साल 2023 में सैकड़ों ऑडिशन और रिजेक्शन के बाद उन्हें एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में अहम रोल मिला था। शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले उन्हें अचानक एक कॉल आया कि उनकी जगह एक सीनियर एक्टर ले लिया गया है। नितीश के मुताबिक, इस फैसले ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। वो कई दिनों तक रोते रहे और मायूस होकर अपने घर लौट गए।

हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पढ़ते वक्त आया कॉल

एक्टर ने बताया कि उनके घर में हनुमान मंदिर है, जहां उनके माता-पिता नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करते हैं। निराशा के बीच उन्होंने भी सुंदरकांड पढ़ने का फैसला किया। इसी दौरान, जब वो भरत-मिलाप का प्रसंग पढ़ रहे थे, तभी उन्हें फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का फोन आया।

नितीश ने कहा कि उन्हें उसी वक्त 'रामायण' में शत्रुघन की भूमिका का प्रस्ताव मिला। उन्होंने इसे प्रभु श्रीराम की कृपा बताते हुए कहा, "भगवान राम ने मुझे खुद चुना।"

'जो सबसे बड़ा झटका लगा, वही सबसे बड़ा मौका बन गया'

वीडियो के कैप्शन में नितीश ने लिखा कि कभी-कभी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका ही सबसे बड़े अवसर की शुरुआत बन जाता है। उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और पूरी टीम का आभार जताते हुए सबसे अधिक प्रभु श्रीराम को धन्यवाद दिया।

'रामायण' होगी नितीश शर्मा की पहली फिल्म

IMDb प्रोफाइल के मुताबिक, नितीश शर्मा इससे पहले 'प्यार पैसा प्रॉफिट' वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। थिएटर में सात साल से अधिक का अनुभव रखने वाले नितीश कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने दो शॉर्ट फिल्में 'Escape' और 'The Date' भी लिखी और निर्देशित हैं।

हालांकि, 'रामायण' उनके करियर की पहली फिल्म होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता और कुणाल कपूर भी लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म का पहला भाग 6 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगा।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग