
सुनीता आहूजा ने श्रेया के जीतने पर क्या कहा? (फोटो सोर्स- Instagram/Btownlife
Sunita Ahuja On Shreya Kalra Winning Lock Upp: लॉकअप सीजन 2 की विजेता श्रेया कालरा अनाउंस हो गई हैं। शो का फिनाले एपिसोड कल टेलिकास्ट किया गया, जहां सभी पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आए थे। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर फराह खान के घर पर पार्टी भी की है। वहीं सुनीता आहूजा भी इस पार्टी में पहुंचीं। सुनीता ने श्रेया कालरा की जीत पर अपना रिएक्शन दिया। इसके अलावा इससे एक रात पहले भी एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं सुनीता ने लॉकअप को लेकर बात की थी।
अवॉर्ड समारोह में अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ पहुंचीं सुनीता से उनकी लॉकअप जर्नी को लेकर पूछा गया था। इस दौरान पैपराजी ने उनसे कहा कि वो काफी अच्छा कर रही थीं। इस पर उन्होंने खुद ही हंसते हुए कहा कि हां मेरी गालियां बहुत अच्छी लग रही थीं। इसके बाद पैपराजी भी कहीं ना कहीं उनकी बात से सहमत नजर आते हैं। इसके बाद सुनीता आहूजा कहती हैं कि गालियां सिर्फ मेरे मुंह से ही अच्छी लगती हैं।
सुनीता आहूजा समेत सभी कंटेस्टेंट्स ने श्रेया कालरा को जीत की बधाई दी है। सुनीता आहूजा से भी जब श्रेया की जीत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हां मैं बहुत खुश हूं। सब मेरे बच्चे हैं। इसके अलावा शो पर उनकी राइवल रहीं आकांक्षा चौधरी ने भी श्रेया को बधाई दी है।
बीती रात लॉक अप 2 का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस दौरान जब शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने श्रेया कालरा को ट्रॉफी सौंपी, तब फैंस ने ट्रॉफी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए। दरअसल ट्रॉफी पर सीजन 1 लिखा हुआ था, बस इसी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोलिंग करना शुरू कर दिया।
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को अपना विजेता मिल चकुा है। श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी में कड़ा मुकाबला देखने को मिला,जिसमें सभी के वोट पाकर श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद श्रेया ने अपने करीबियों के साथ जश्न मनाया।
Updated on:
06 Aug 2026 02:23 pm
Published on:
06 Aug 2026 02:04 pm
