31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रोज जानवरों के साथ ऐसा होता है’, Oh My Dog देखकर इमोशनल हुईं मेनका गांधी, बताया हर फ्रेम सच्चा है

Pankaj Tripathi film: बीजेपी नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' को अब तक देखी गई सबसे अच्छी फिल्मों में से एक बताया।
2 min read
Google source verification
Pankaj Tripathi film

बीजेपी नेता मेनका गांधी ने 'ओह माय डॉग' पर किया रिएक्ट(IMDb)

Pankaj Tripathi film:पंकज त्रिपाठी स्टारर 'ओह माय डॉग' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। दिल्ली में आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने पहुंचीं बीजेपी नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने इसे "अब तक देखी गई सबसे अच्छी फिल्मों में से एक" बताया।

मेनका गांधी ने की फिल्म की खुलकर तारीफ

निर्देशक अमित राय की फिल्म 'ओह माय डॉग' अपने विषय और प्रस्तुति को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में
स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ये उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिन्हें उन्होंने अब तक देखा है। उनके मुताबिक फिल्म का हर फ्रेम बेहद वास्तविक और संवेदनशील तरीके से फिल्माया गया है। उन्होंने कहा कि जानवरों के साथ रोज होने वाली घटनाओं को जिस संवेदनशीलता से दिखाया गया है, उसे समझने के लिए गहरी दृष्टि की जरूरत होती है।

बता दें, स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि कुत्तों पर बनी ये फिल्म बेहद खूबसूरत और दमदार है और इसे थिएटर में जरूर देखना चाहिए।

250 कुत्तों की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय

फिल्म 'ओह माय डॉग' पहले ही अपने ट्रेलर और इसमें शामिल करीब 250 कुत्तो की वजह से चर्चा में है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म जानवरों और इंसानों के रिश्ते को भावनात्मक अंदाज में पेश करती है।

फिल्म पहले 31 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। निर्देशक अमित राय ने बताया कि रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि उस समय सिनेमाघरों में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे', 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' जैसी बड़ी फिल्में चल रही थीं। उनका कहना है कि उनकी फिल्म का मुख्य दर्शक फैमिली ऑडियंस है और इतनी बड़ी फिल्मों के बीच पर्याप्त स्क्रीन मिलना मुश्किल था।