15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रियंका चाहर बनना इतना आसान नहीं’, एक्ट्रेस के बयान को कनिका मान से जोड़ रहे यूजर्स, बोले- ‘इतना इनसिक्योर और रूड क्यों’

Priyanka Chahar Choudhary Viral Video: प्रियंका चाहर चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यूजर्स इसे कनिका मान से जोड़कर रिएक्ट कर रहे हैं और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया।
2 min read
Google source verification
Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी के इस बयान पर भड़के यूजर (सोर्स: Instagram-ent_alert)

Priyanka Chahar Trolling: प्रियंका चाहर चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अपने वीडियो में प्रियंका ने नए रियलिटी शोज और कंटेस्टेंट्स का जिक्र करते हुए कहा कि हर कोई उनके जैसा बनने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर ‘प्रियंका बनना’ इतना आसान होता तो बात ही क्या थी। प्रियंका के इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स कनिका मान पर कटाक्ष के तौर पर देख रहे हैं।

प्रियंका ने क्या कहा?

प्रियंका वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि नए-नए रियलिटी शोज और नए कंटेस्टेंट्स में उन्हें सिर्फ एक ही चीज नजर आ रही है, उनकी तरह बनने की कोशिश। उन्होंने कहा, “प्रियंका बनना अगर इतना आसान होता तो बात ही क्या होती? इट्स नॉट हैपनिंग।”

इसके बाद प्रियंका ने कहा कि अगर लोगों को उनकी तरह बनने का इतना ही शौक है तो वह उन्हें कुछ नए ‘लेसन’ देने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने पुराने लोगों से बोर होने की बात भी कही और फैंस से कमेंट कर अपनी राय बताने को कहा।

यूजर्स ने कनिका मान का नाम जोड़कर किया रिएक्ट

प्रियंका के इस बयान के सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनके बयान को कनिका मान से जोड़ दिया। एक यूजर ने लिखा, “अब सब कोई आपके जैसा ओवरएक्टिंग नहीं कर सकता।” वहीं एक अन्य यूजर ने कनिका का जिक्र करते हुए लिखा कि वह प्रियंका से ज्यादा अच्छा कर रही हैं।

एक यूजर ने प्रियंका का बचाव करते हुए लिखा कि कनिका उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं, इसलिए वह उनके बारे में ऐसा नहीं कहेंगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए लिखा, “इतना इनसिक्योर और रूड क्यों है।” एक और कमेंट में यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “अब ये इतनी बड़ी आइकॉन कब से बन गई कि लोग इसे कॉपी करें।”

यानी प्रियंका के बयान पर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन किया तो कुछ ने उन्हें ही ट्रोल कर दिया। हालांकि, प्रियंका ने अपने इस बयान में कनिका मान का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ही इसे कनिका से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग