15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबानी की गणपति पूजा में दिशा पाटनी के डीप नेक ब्लाउज पर विवाद, यूजर्स बोले- ‘कृति को ट्रोल किया, अब क्या?’

Disha Patani Ganpati Outfit Controversy: अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में दिशा पाटनी के कपड़ों को लेकर आलोचना हो रही है। जहां कुछ लोगों ने धार्मिक मौके पर उनके ब्लाउज के चुनाव पर सवाल उठाए। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना कृति सेनन के रक्षाबंधन विवाद से की।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 15, 2026

Disha Patani Ganpati Outfit Controversy

अंबानी की गणपति पूजा में पहुंची दिशा पाटनी के आउटफिट पर विवाद। (फोटो सोर्स: instagram- instantbollywood)

Disha Patani Ganpati Outfit Controversy: बीते सोमवार, 14 सितंबर को मुंबई में मुकेश अंबानी के एंटीलिया में आयोजित गणेश चतुर्थी कीपूजा में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस मौके पर दिशा पाटनी भी पहुंचीं। इसके बाद से ही दिशा के कपड़ों की वजह से उनकी आलोचना हो रही है। बता दें कि एक्ट्रेस ने इस मौके के लिए लाल लहंगा पहना था, लेकिन उनके ब्लाउज की 'छोटी' डीप नेकलाइन ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा।

दिशा पाटनी के गणपति आउटफिट पर विवाद

अंबानी परिवार में हुई गणेश पूजा के एक वीडियो में दिशा पाटनी लाल रंग के लहंगा चोली में दिखीं। लहंगे के साथ दिशा ने डीप नेक, ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहना था। उनका यह लुक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी रिवीलिंग लगा, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। नेटिजन्स ने सवाल उठाए कि क्या गणपति पूजा के लिए एक्ट्रेस का आउटफिट सही है?

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कहा कि बाकी एक्ट्रेसेस को रिवीलिंग कपड़ों के लिए ट्रोल किया जाता है, तो फिर दिशा के ऑउटफिट पर भी सवाल पूछने चाहिए। इतना ही नहीं यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में पूजा में पहनने लायक कपड़ों और ड्रेसिंग सेन्स पर भी बात की।

कृति सेनन के रक्षाबंधन विवाद की यादें ताजा हुईं

इन प्रतिक्रियाओं ने कृति सेनन से जुड़े हालिया विवाद की यादें भी ताजा कर दीं, जिन्हें रक्षाबंधन के एक विज्ञापन में पहने गए आउटफिट के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों घटनाओं की तुलना की और दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां कृति को उनके आउटफिट के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिशा को अब अपने गणपति लुक को लेकर ऐसी ही बहस का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने दिशा पाटनी की आलोचना की

एक यूजर ने कमेंट किया, "पूजा में ऐसे कपड़े कौन पहनता है भाई", जबकि दूसरे ने लिखा, "अब कोई उन्हें ऐसे मौकों पर यह ड्रेस पहनने के लिए क्रिटिसाइज नहीं कर रहा है, लेकिन रक्षाबंधन पर एक ऐड शूट के दौरान सबने कृति सेनन को क्रिटिसाइज करना शुरू कर दिया था।"

एक और कमेंट में लिखा था, "भगवान के सामने ऐसे कपड़े पहनकर जाते हैं…" एक यूजर ने यह भी सवाल किया, "अब यह ब्लाउज गणेश सेलिब्रेशन के लिए कैसे सही है, जबकि कृति का रक्षाबंधन के लिए सही नहीं था? दोहरे मापदंड?"

कई यूजर्स ने कृति के विवाद का जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा, "सबने रक्षाबंधन के ऐड के लिए कृति को ट्रोल किया था, अब इनके बारे में क्या? कृति फिर भी बेहतर थीं।"

कुछ यूजर्स ने धार्मिक आयोजनों में ड्रेस कोड की भी मांग की, जबकि एक अन्य कमेंट में कहा गया, "लोगों ने एक ऐड में राखी आउटफिट के लिए कृति को बहुत बुरा-भला कहा था! गणपति सेलिब्रेशन में इस तरह के अंग-प्रदर्शन से सबको कोई दिक्कत क्यों नहीं है।" फिलहाल, दिशा पाटनी ने अपने गणपति लुक को लेकर हो रही आलोचना या टिप्पणियों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

क्या था कृति सेनन विवाद?

बता दें कि कृति सेनन से जुड़ा ये विवाद तब शुरू हुआ जब Giva के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन में एक्ट्रेस को राखी बांधते हुए आइवरी रंग के ब्रालेट और स्कर्ट के साथ केप पहने दिखाया गया। सोशल मीडिया पर इस ऐड को लेकर कृति को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग