15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे तो हर रोज ऐसा करते हैं? केतन अग्रवाल के मर्डर के बाद ऋचा चड्ढा का पुराना वीडियो वायरल, जवाब सुनकर लोग कर रहे ट्रोल

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में केतन अग्रवाल की हत्या के बाद अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का एक पुराना बयान फिर से चर्चाओं में आ गया है। क्यैा है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Ketan Agarwal Murder Case

Ketan Agarwal Murder Case (सोर्स- @siyagoyal1.19)

Pune Businessman Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित कारोबारी परिवार से जुड़े 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शुरुआत में जिस घटना को एक दुखद हादसा समझा जा रहा था, अब जांच एजेंसियों के सामने उसके पीछे कथित साजिश की कहानी उभरकर सामने आई है। मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित करीबी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। इस बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का एक पुराना वीडियो भी फिर से सुर्खियों में आ गया है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि 18 जून को पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर घूमने के दौरान केतन अग्रवाल गहरी खाई में गिर गए थे। शुरुआती रिपोर्ट में इसे पैर फिसलने से हुई दुर्घटना माना गया, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कई ऐसे तथ्य सामने आए जिनसे पुलिस का शक गहरा गया। तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अब मामले की जांच हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच पिछले काफी समय से नजदीकियां थीं और इसी दौरान कथित रूप से इस घटना की योजना बनाई गई। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे। वहीं, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपने बेटे की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में किए जाने की मांग की है।

ऋचा चड्डा क्यों होने लगीं ट्रोल?

केतन अग्रवाल केस के बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला उनसे सोनम-राजा और मुस्कान साहिल जैसे चर्चित मामलों का जिक्र करते हुए सवाल करती दिखाई देती है कि बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा पर तो चर्चा होती है, लेकिन बेटों को लेकर समाज क्या सोच रहा है।

ऋचा से सवाल करते हुए महिला पूछती हैं कि बेटियों को तो हमने पढ़ा लिया लेकिन अब बेटों को कैसे बचाएं। उन्हें क्या हम गड्ढों में डाल दें। तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि आपको याद हैं ये दोनों ही केस इतने अच्छे से क्योंकि ऐसा हर रोज नहीं हो रहा है। लेकिन बेटा तो हर रोज ही ऐसा कुछ कर रहा है।

ऋचा के जवाब पर लोगों का रिएक्शन

इस पर ऋचा चड्ढा ने जवाब देते हुए कहा था कि कुछ मामलों को लोग इसलिए याद रखते हैं क्योंकि वो असामान्य होते हैं, जबकि महिलाओं के खिलाफ अपराध और हिंसा के मामले रोजाना सामने आते हैं। ऋचा के जवाब को सुनने के बाद अब बहुत सारे यूजर्स उनपर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आंटी ने बिल्कुल सही कहा है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या बिना लॉजिक का जवाब है।

आंचल खुराना ने भी उठाए सवाल

इसी बीच टीवी अभिनेत्री आंचल खुराना ने इस पूरे घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त की है। उनका मानना है कि रिश्तों में पैदा होने वाले मतभेदों का समाधान हिंसा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि समाज में संवाद और आपसी समझ की कमी गंभीर घटनाओं को जन्म दे रही है और इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

फिलहाल, केतन अग्रवाल की मौत का सच पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह सामने आएगा। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों, विश्वास और समाज में बढ़ती हिंसक मानसिकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग