3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्यार रातों-रात नहीं होता’ रिलेशनशिप पर राघव जुयाल की फिलॉसफी सुन फैंस ने जोड़ा शहनाज गिल से कनेक्शन

Shehnaaz Gill Dating Rumours: शहनाज गिल के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच राघव जुयाल ने प्यार और रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सच्चे प्यार के लिए धैर्य, स्पेस और रिश्ते को निभाने की इच्छा सबसे जरूरी है।
2 min read
Google source verification
Shehnaaz Gill Dating Rumours

राघव जुयाल ने प्यार और रिश्तों पर खुलकर बात की (सोर्स: instagram-tellytalkindia)

Raghav Juyal Love Statement: शहनाज गिल के साथ लंबे समय से चल रही डेटिंग की अफवाहों के बीच एक्टर और होस्ट राघव जुयाल ने प्यार और रिश्तों को लेकर अपनी सोच शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार समय, धैर्य और एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने की इच्छा मांगता है। राघव का ये बयान ऐसे समय आया है, जब उनका नाम लगातार शहनाज गिल के साथ जोड़ा जा रहा है।

रिश्ते में सबसे जरूरी है साथ में आगे बढ़ना

इंटरव्यू में राघव जुयाल ने बताया कि किसी भी रिश्ते में दोनों लोगों को एक-दूसरे को समय देना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर 2 लोग साथ में आगे नहीं बढ़ रहे और एक-दूसरे को समझने का धैर्य नहीं रखते, तो प्यार का असली मतलब अधूरा रह जाता है। इसके आगे राघव ने कहा कि प्यार का मतलब सिर्फ साथ होना नहीं, बल्कि एक-दूसरे को आगे बढ़ने की आजादी देना, खुद पर काम करना और रिश्ते के साथ खुद को भी बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि कई बार इंसान को खुद के बारे में भी तब पता चलता है, जब वह किसी से प्यार करता है।

बता दें, राघव ने ये भी कहा कि प्यार कोई ऐसी भावना नहीं है जो तुरंत पैदा हो जाए। उनके अनुसार, रिश्तों को निभाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है और कई बार उसके लिए लड़ना भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि पहले की तरह आज भी सच्चे रिश्ते धैर्य और प्रतिबद्धता से ही मजबूत बनते हैं।

टेक्नोलॉजी बदली पर प्यार नहीं

राघव का मानना है कि समय के साथ प्यार नहीं बदला, बल्कि उसे जीने और व्यक्त करने का तरीका बदल गया है। उन्होंने कहा कि पहले लोग चिट्ठियों, लंबी दूरी और इंतजार के जरिए अपने रिश्तों को निभाते थे, जबकि आज के समय में बातचीत आसान बना दिया है। उन्होंने कहा कि आज अगर किसी का पार्टनर दूसरे देश में भी हो, तो उससे रोज बात की जा सकती है। इसलिए कहानियां बदल गई हैं, लेकिन इंसानी भावनाएं आज भी वैसी ही हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग