3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘साउथ इंडियन एक्टर्स माइथोलॉजी को बेहतर समझते हैं’, Ramayana ट्रेलर पर रामानंद सागर के पोते का रिएक्शन वायरल

Ramayan Trailer: रामायण ट्रेलर पर रामानंद सागर के पोते शिव सागर का रिएक्शन वायरल है। उन्होंने यश और साई पल्लवी की तारीफ की।
2 min read
Google source verification
Ramayan Trailer

रामायण ट्रेलर पर रामानंद सागर के पोते का रिएक्शन (सोर्स: X-@madhudaithota)

Ramayana Trailer : नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर पर अब रामानंद सागर के पोते शिव सागर का रिएक्शन चर्चा में है। उन्होंने यश और साई पल्लवी की जमकर तारीफ की, जबकि रणबीर कपूर को लेकर कहा कि उनके साथ 'एनिमल' का बैगेज जुड़ा हुआ है।

रामानंद सागर के पोते ने की यश और साई पल्लवी की तारीफ

'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसी बीच, रामानंद सागर के पोते शिव सागर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ट्रेलर और स्टार की कास्टिंग पर अपनी राय रखी है।

'द क्लाइमेक्स इंडिया' को दिए इंटरव्यू में शिव सागर ने कहा कि ट्रेलर पहले रिलीज हुए टीजर से काफी बेहतर है। उन्होंने खास तौर पर यश और साई पल्लवी की तारीफ करते हुए कहा कि साउथ स्टार्स भारतीय पौराणिक कथाओं को बेहतर तरीके से समझते हैं। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि बचपन से इन स्टार ने अपने परिवार से ऐसी कहानियां सुनी हैं, इसलिए वे इन किरदारों के भाव और संस्कृति को गहराई से समझते हैं। उनके मुताबिक यही वजह है कि यश और साई पल्लवी अपने किरदारों में सहज नजर आते हैं।

रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात

शिव सागर ने रणबीर कपूर की कास्टिंग पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भगवान राम जैसे किरदार के लिए वह हमेशा नए चेहरे को बेहतर मानते रहे हैं। उनके मुताबिक रणबीर कपूर के साथ, खासकर फिल्म 'एनिमल' के बाद, एक मजबूत स्क्रीन इमेज जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि दर्शक रणबीर को भगवान राम के रूप में कितनी आसानी से स्वीकार करेंगे।

शिव सागर ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और निर्देशक नितेश तिवारी के विजन की भी तारीफ की। उन्होंने ट्रेलर में शूर्पणखा की एंट्री को भी प्रभावशाली बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'रामायण' इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं को नई पहचान दिलाने में सफल होगी।

रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी है यादगार

रामानंद सागर की 1987 में प्रसारित 'रामायण' भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिकों में गिनी जाती है। आज भी इसे भारतीय दर्शक श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव के साथ याद करते हैं।