8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Money Follows My Brother’, रवि किशन का वायरल डायलॉग अब बना गाना, टीजर ने खींचा ध्यान, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Ravi Kishan Viral Meme: रवि किशन का वायरल ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ डायलॉग अब ऑफिशियल गाने में बदल गया है। टी-सीरीज का यह गाना 11 सितंबर को रिलीज होगा। देखें टीजर और फैंस के रिएक्शन।
2 min read
Google source verification
Ravi Kishan

रवि किशन का वायरल डायलॉग अब बना गाना (सोर्स: X-@adians_singham)

Ravi Kishan Viral Dialogue:रवि किशन का वायरल डायलॉग अब सिर्फ मीम तक सीमित नहीं रहने वाला है। उनका चर्चित ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ मोमेंट अब एक ऑफिशियल गाने में बदल दिया गया है। टी-सीरीज इस गाने को 11 सितंबर को रिलीज करने जा रही है। गाने का टीजर सामने आ चुका है, जिसमें रवि किशन के वायरल डायलॉग को म्यूजिकल अंदाज में पेश किया गया है।

कैसे वायरल हुआ था रवि किशन का डायलॉग?

रवि किशन से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि उन्हें ‘पहचान’ पसंद है या ‘पैसा’। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि उन्हें पहचान पसंद है और पैसा उनके पीछे आता है।

उनका यही अंदाज और जवाब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आया। खासतौर पर “पैसा मेरे भाई के पीछे आता है, पैसा मेरे पीछे आता है” वाली लाइन को यूजर्स ने मीम और रील्स के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। अब इसी वायरल मोमेंट को गाने का रूप दिया गया है।

टीजर में दिखा मजेदार अंदाज

‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ के टीजर में एक मां अपने बेटे से पढ़ाई में उसकी दिलचस्पी को लेकर सवाल करती नजर आती है। इसके बाद लड़का रवि किशन की आवाज में लिप-सिंक करता है।

टीजर में रवि किशन की आवाज सुनाई देती है, “पूरे देश को पगला दूंगा, अभी कुछ पेश किया है, सुनो” इसके बाद उनका वायरल डायलॉग आता है। रवि किशन ने भी सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर किया और बताया कि ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ 11 सितंबर को रिलीज हो रहा है।

फैंस बोले- ‘हमारी रील्स देख ली इन्हें’

गाने के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिले। एक यूजर ने कमेंट किया, “हमारी रील्स देख ली इन्हें” वहीं दूसरे ने लिखा कि रवि किशन अपने मीम्स को एन्जॉय कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आपदा को अवसर में बदलना कोई इनसे सीखे।” इन कमेंट्स के साथ यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए।

रवि किशन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। वह हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में बब्बन यादव के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें रवि किशन एक खतरनाक नए विलेन के रोल में दिखाई दिए हैं। अब रवि किशन की अगली फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ है, जिसमें वह नजर आएंगे।