21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तुम घटिया हो’ सलमान खान के बाद सारा तेंदुलकर का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, पोस्ट कर बोलीं- यह पत्रकारिता नहीं

Sara Tendulkar Post: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी पेज को कड़ी फटकार लगाई है। एयरपोर्ट के एक वीडियो को लेकर पैप्स ने भद्दा कमेंट लिखा था, जिस पर नाराजगी जताते हुए सारा ने उन्हें बदतमीज कहा और प्राइवेसी की मांग की। जानिए पूरी खबर।

2 min read
Google source verification
Sachin Tendulkar daughter Sara Tendulkar angry on paparazzi after body shaming airport video

सचिन तेदुलकर की बेटी सारा का फूटा गुस्सा

Sara Tendulkar paparazzi controversy instagram post:बॉलीवुडके 'दबंग' सलमान खान और पैपराजी के बीच अस्पताल के बाहर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि ग्लैमर वर्ल्ड से एक और बड़ा विवाद सामने आ गया है। सलमान खान से सरेआम माफी मांगने वाले पैपराजी अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के निशाने पर आ गए हैं। अपनी शालीनता के लिए जानी जाने वाली सारा ने सोशल मीडिया पर पैपराजी की एक बेहद घटिया हरकत को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई है। सारा के इस कड़े रुख ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है।

सारा तेंदुलकर पर पैपराजी ने कसा था तंज (Sachin Tendulkar daughter Sara Tendulkar angry)

मामला गुरुवार का है। सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पैपराजी पेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें सारा एयरपोर्ट पर अपनी भाभी के साथ चलती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो पीछे से रिकॉर्ड किया गया था और ऊपर से पैपराजी पेज ने जो कैप्शन लिखा वो बेहद आपत्तिजनक था। लिखा था - "मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी है।" किसी लड़की के शरीर को लेकर इस तरह की सार्वजनिक और अभद्र टिप्पणी सारा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुई।

सारा ने इंस्टाग्राम पर उताया गुस्सा (Sara Tendulkar body shaming airport video)

सारा ने बिना वक्त गंवाए उस पैपराजी पेज को टैग करते हुए लिखा कि तुम बेहद बदतमीज हो। यह किसी भी एंगल से पत्रकारिता नहीं है। हमें अकेला छोड़ दो। सारा की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस ने उनका खुलकर समर्थन किया है और पैपराजी पेज की जमकर आलोचना की है। लोगों का कहना है कि व्यूज और लाइक्स के चक्कर में किसी की बॉडी शेमिंग करना बेहद नीचे स्तर की हरकत है।

यह पहली बार नहीं

पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां और स्टार किड्स पैपराजी के कैमरों के गलत एंगल और सोशल मीडिया पर लिखे जाने वाले अभद्र कमेंट्स को लेकर आवाज उठा चुके हैं। लेकिन हर बार कुछ दिन बाद मामला ठंडा पड़ जाता है और पैपराजी फिर वही करने लगते हैं।

सारा तेंदुलकर वैसे तो बॉलीवुड से दूरी बनाए रखती हैं और एक्टिंग में आने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। लेकिन क्योंकि वह सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं और उनके बॉलीवुड में कई करीबी दोस्त हैं इसलिए पैपराजी अक्सर उनके पीछे कैमरा लेकर दौड़ते रहते हैं। इस बार सारा ने जो किया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग