
श्रद्धा आर्या बच्चों की फोटो को लेकर दिया बयान (सोर्स: Instagram-sujeetandia)
Shraddha Arya Instagram: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपने बच्चों की तस्वीरें और उनका चेहरा सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। टेली मसाला के साथ खास बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि लोग अक्सर उनसे सवाल करते हैं कि वह कभी बच्चों का चेहरा दिखाती हैं तो कभी उसे हाथ से ढक देती हैं। श्रद्धा ने साफ कहा कि वह अपने बच्चों की तस्वीरें कब और कितनी शेयर करनी हैं, इसका फैसला खुद करेंगी।
श्रद्धा ने बताया कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि वह बच्चों का चेहरा पूरी तरह क्यों नहीं दिखातीं। सोशल मीडिया पर उन्हें इस वजह से कुछ नेगेटिव कमेंट्स भी पढ़ने को मिलते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ लोग उन्हें ‘सिली’ और ‘स्टूपिड’ तक कहते हैं। हालांकि, श्रद्धा ने कहा कि अब वह ऐसी बातों की ज्यादा परवाह नहीं करतीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मेरे को जब मन करेगा तब मैं अपने बच्चों का चेहरा दिखाऊंगी।”
श्रद्धा ने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर अपनी सोच भी बताई। उन्होंने कहा कि वह बच्चों के कुछ खास पल ही सोशल मीडिया पर साझा करना चाहती हैं। श्रद्धा के मुताबिक, जब उन्हें लगेगा कि किसी खास पल की तस्वीर शेयर करनी है, तभी वह ऐसा करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे उनकी लाखों-हजारों पिक्चर हर कुछ करते हुए इंटरनेट पे नहीं चाहिए। कुछ चुने हुए मोमेंट्स चाहिए।”
श्रद्धा ने आगे कहा कि वह इस मामले में किसी और की राय के बजाय अपने मन की सुनना पसंद करती हैं। उन्होंने साफ किया कि भविष्य में भी वह अपनी इच्छा के मुताबिक ही बच्चों की तस्वीरें शेयर करेंगी उन्होंने कहा, “मैं बस अपने दिल की सुनती हूं और हमेशा ऐसा ही करूंगी। तो परेशान होते रहिए।”
श्रद्धा की यह बात सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरें शेयर करने और उनकी प्राइवेसी को लेकर उनके निजी फैसले की ओर इशारा करती है। एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि बच्चों का चेहरा कब दिखाना है और कब नहीं, यह फैसला वह खुद करेंगी।
Updated on:
12 Sept 2026 06:18 pm
Published on:
12 Sept 2026 06:18 pm
