12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘फैन नहीं तो सेलिब्रिटी कुछ नहीं’, आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने सेल्फी ले रहे फैन को धकेला तो भड़का इंटरनेट

Alia Bhatt Viral Video: आलिया भट्ट के 'डोंट बी शाइ' ट्रेलर लॉन्च के बाद एक वायरल वीडियो में उनका बॉडीगार्ड सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को दो बार दूर करता नजर आया।
2 min read
Google source verification
Alia Bhatt

आलिया भट्ट के साथ फोटो लेने पहुंचा फैन (सोर्स: X-@Aliasnation)

Alia Bhatt Bodyguard Video: आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्रोडक्शन वेंचर 'डोंट बी शाइ' को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को एक्ट्रेस इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वह वेन्यू से बाहर निकल रही थीं, तो कई फैंस उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए आसपास जमा हो गए। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया का बॉडीगार्ड सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन को उनसे दूर करता नजर आ रहा है।

फैन ने दोबारा की सेल्फी लेने की कोशिश

वायरल वीडियो में आलिया फैंस के साथ तस्वीरों के लिए पोज देती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान एक फैन उनके करीब आकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है। बॉडीगार्ड उसे पीछे की ओर धकेलकर आलिया से दूर कर देता है।

इसके बाद फैन दोबारा आलिया के पास जाकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन बॉडीगार्ड उसे फिर से पीछे कर देता है। वीडियो में आलिया इस दौरान फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं। वहीं, वायरल वीडियो में वह बॉडीगार्ड की इस हरकत पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया देती हुई नहीं दिखतीं।

वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने कमेंट किया, “जाना ही क्यों है, तस्वीर इतनी जरूरी है क्या अपनी बेइज्जती कराने के लिए?”

वहीं एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “सेलिब्रिटी भी फैन बेस हैं, फैन नहीं तो सेलिब्रिटी कुछ नहीं।” एक और यूजर ने सेलिब्रिटीज के साथ तस्वीर लेने की लोगों की चाहत पर सवाल उठाते हुए लिखा कि लोग फिल्मी सितारों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए इतने उत्सुक क्यों रहते हैं और उन्हें आखिर तस्वीर की जरूरत ही क्या है। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस के बीच आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

25 सितंबर को रिलीज होगा 'डोंट बी शाइ'

आलिया भट्ट का प्रोडक्शन वेंचर 'डोंट बी शाइ' 25 सितंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने वाला है। शुक्रवार को इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात सामने आई है।

वहीं, बतौर एक्ट्रेस आलिया अगली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग