
तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर दिया बयान (सोर्स: Instagram-filmygyan)
Emraan Hashmi Kissing Scenes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर एक पुराना बयान फिर वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके और इमरान हाशमी के बीच कभी कोई पर्सनल रिश्ता नहीं था और हम भाई-बहन जैसे है। तनुश्री ने यह भी बताया कि कैमरे के सामने किसिंग सीन करना उनके लिए रोमांटिक कम और तकनीकी ज्यादा होता था।
फिल्मीज्ञान से बातचीत के दौरान तनुश्री दत्ता से इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर सवाल किया गया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उनके और इमरान के बीच कुछ भी पर्सनल नहीं था।
तनुश्री ने कहा, “मेरा और इमरान का कुछ पर्सनल था नहीं। मेरी और इमरान हाशमी की केमिस्ट्री भाई-बहन जैसी है।” उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि जब आप कैमरे के लिए किस कर रहे होते हैं तो आपका ध्यान रोमांस पर नहीं, बल्कि अपने चेहरे और शॉट को लेकर होता है।
तनुश्री ने ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कैमरे के सामने किस करना काफी तकनीकी प्रक्रिया होती है और इसे एन्जॉय करना आसान नहीं होता।
एक्ट्रेस के मुताबिक, “आप कैमरे के लिए किस कर रहे होते हैं। आप अपने फेसिंग को लेकर ज्यादा परेशान होते हैं। यह बहुत टेक्निकल होता है।” उन्होंने यह भी कहा कि ऑन-स्क्रीन किसिंग को एन्जॉय नहीं किया जा सकता।
तनुश्री के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने उनके ‘भाई-बहन जैसी केमिस्ट्री’ वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे पसंद नहीं किया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर दोनों की जोड़ी अच्छी लगती थी तो उन्हें भाई-बहन कहने की जरूरत नहीं थी, सिर्फ दोस्त भी कह सकती थीं। एक अन्य यूजर ने तनुश्री के बयान पर तंज कसते हुए कमेंट किया कि भाई-बहन कहना गलत है।
हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं हैं। तनुश्री दत्ता ने अपने बयान में इमरान हाशमी के साथ किसी तरह के रोमांटिक या निजी रिश्ते का दावा नहीं किया, बल्कि दोनों के बीच अपने प्रोफेशनल अनुभव और ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन को लेकर बात की। इमरान हाशमी संग किसिंग सीन पर तनुश्री दत्ता का खुलासा, भड़के यूजर्स, बोलीं- 'ऑन-स्क्रीन किसिंग एन्जॉय नहीं करते'
Updated on:
01 Sept 2026 01:10 pm
Published on:
01 Sept 2026 01:07 pm
