
Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay Movie Sigma Release Date (सोर्स- एक्स)
Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay Movie Sigma Release Date: तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय के बेटे जेसन संजय को लेकर पिछले दिनों कई खबरें सुर्खियों का हिस्सा बनी रहीं। खासकर उनके सीएम बनने के बाद जब शपथ ग्रहण समारोह में माता-पिता और बहनों को छोड़कर उनके परिवार की तरफ से कोई देखने को नहीं मिला तो फैंस काफी निराश हो गए।
ना तो उनकी पत्नी संगीता आई थीं और ना ही उनकी बेटी और जेसन इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। उल्टा इवेंट में तृषा कृष्णन को लेकर एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। अब विजय के सीएम बनने के बाद उनके बेटे जेसन ने पहली बार अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अब क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दरअसल पिछले काफी समय से जेसन संजय के तमिल इंडस्ट्री में निर्देशन की दुनिया में कदम रखने की खबरें चल रही हैं। अब उनकी फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है जिसे लेकर उन्होंने फैंस को जानकारी दी है। विजय के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट 31 जुलाई बताई जा रही है। ये फिल्म भारत के साथ-साथ वर्ल्ड वाइड सिनेमा में 31 जुलाई को रिलीज होगी।
इस फिल्म में अभिनेता संदीप किशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है, जो साउथ की बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों में गिनी जाती है। बताया जा रहा है कि फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और जल्द ही इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजा जाएगा। फिल्म में संदीप किशन के अलावा फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, योग जपी, शीला राजकुमार और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
‘सिग्मा’ की शूटिंग चेन्नई, थाईलैंड, थालाकोना और सेलम जैसी कई लोकेशंस पर की गई है। फिल्म के विजुअल्स और स्टाइल को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है। सिनेमैटोग्राफर कृष्णन वसंत ने भी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बने क्रेज का जिक्र किया है। भले ही विजय और उनके बेटे के बीच कुछ भी ठीक ना होने की बातें चल रही हों लेकिन एक सच ये भी है कि इस फिल्म को लेकर विजय के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
Updated on:
29 May 2026 01:54 pm
Published on:
29 May 2026 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
