19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने ली चुटकी, बोलीं- पाकिस्तान के रहमान डकैत से बचाने के लिए रखा सुरक्षित

Vada Pav Girl On Ram Mandir Controversy: राम मंदिर में हुई चोरी के मामले पर वड़ा पाव गर्ल ने चुटकी ले ली है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Ram Mandir Controversy

Ram Mandir Controversy (सोर्स- @chandrika.dixit)

Ram Mandir Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन के आरोपों को लेकर सियासी घमासान तेज है। एक तरफ मामले की जांच चल रही है तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सुर्खियां बटोर ली हैं।

वड़ा पाव गर्ल ने इस मामले पर कसा तंज

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में चंद्रिका दीक्षित ने तंज कसते हुए पूरे विवाद पर चुटकी ली। वीडियो में उन्होंने हंसी के जरिए उन दावों पर कटाक्ष किया, जिनमें कथित तौर पर मंदिर से जुड़े धन और आभूषणों को सुरक्षित रखने को लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं। उनका ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लिया तो कई यूजर्स ने इसे गंभीर धार्मिक मुद्दे से जोड़कर देखा।

वीडियो में वड़ा पाव गर्ल ने क्या कुछ कहा?

चंद्रिका दीक्षित की सास ने उनसे पूछा कि तुम्हे पता है कि राम मंदिर में 200 करोड़ की चोरी हो गई है। इसके जवाब में वड़ा पाव गर्ल ने कहा, 'मम्मी, अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए। कोई चोरी-वोरी नहीं हुई है। हुआ ये कि जो पाकिस्तान वाले हैं, वो राम मंदिर में घुसकर डाका डालने वाले थे। ऐसे में मंदिर से जुड़े लोगों को पहले ही इसकी जानकारी मिल गई। इसलिए उन्होंने मंदिर के गहने और पैसे सुरक्षित रखने के लिए अपने-अपने घरों में रख दिए।'

इसके आगे उन्होंने कहा, 'किसी ने तो उन्हें गोबर में भी छिपा दिया। हम जैसे आम लोग तो मंदिर के अंदर जा भी नहीं सकते, वहां दानपेटी के पास कैमरे भी लगे होते हैं। पाकिस्तान वालों की कोई बड़ी साजिश चल रही थी, जिसका पता मंदिर के लोगों को चल गया। इसलिए उन्होंने गहने और पैसे सुरक्षित स्थानों पर रख दिए। बेवजह ये मत समझिए कि कोई चोरी हुई है। सब कुछ सुरक्षित है। रहमान डकैत से बचाने के लिए सुरक्षित रखा हुआ है।'

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

उधर, राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उनके दौरे को लेकर पहले से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज थीं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कई धार्मिक और विकास से जुड़े आयोजन शामिल रहे। उन्होंने श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया, महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए और रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन भी किया।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग