3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के वन देवी मंदिर की रहस्यमयी परंपरा ने खींचा बॉलीवुड का ध्यान, Vvan में बड़ा ट्विस्ट! बिहार पर्यटन विभाग ने किया रिएक्ट

Vvan Force of the Forest: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘Vvan’ में बिहार के बिहटा स्थित वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथा और मान्यताओं को शामिल किया गया है। जानें क्या है फिल्म का कनेक्शन।
2 min read
Google source verification
Vvan Force of the Forest

बिहार के वन देवी मंदिर की रहस्यमयी परंपरा ने खींचा बॉलीवुड का ध्यान (सोर्स(x-@Apna_Bollywood/@TourismBiharGov)

Van Devi Temple Bihar: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' इन दिनों अपनी कहानी को लेकर चर्चा में है। फिल्म में बिहार की लोक-संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं की झलक देखने को मिलेगी। खास बात ये है कि फिल्म की कहानी में पटना जिले के बिहटा स्थित प्रसिद्ध मां वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथा और मान्यताओं को शामिल किया गया है। बिहार पर्यटन विभाग ने भी इसे राज्य की सांस्कृतिक विरासत के लिए गर्व का पल बताया है।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे। 'द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। क्या है फिल्म की कहानी?

लोककथा और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ी फिल्म

'द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लोककथा और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ी फैंटेसी फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक ऐसे रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लेकर स्थानीय मान्यताएं और कई रहस्य जुड़े हैं। टीजर में भी एक ऐसे जंगल की झलक दिखाई गई है, जहां जाने को लेकर लोगों के बीच डर और अलग-अलग मान्यताएं हैं।

फिल्म में बिहार की लोक-आस्था को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है। इसी कड़ी में बिहटा के वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथा और मान्यताओं ने लोगों का ध्यान खींचा है।

बिहटा के वन देवी मंदिर का क्या है कनेक्शन?

पटना के बिहटा इलाके में स्थित मां वन देवी मंदिर स्थानीय आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मंदिर से जुड़ी लोककथाओं और परंपराओं को फिल्म की कहानी में जगह मिलने पर बिहार पर्यटन विभाग ने खुशी जाहिर की है।

बिहार पर्यटन विभाग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार की धरती पर सदियों से चली आ रही लोककथाएं अब बड़े पर्दे तक पहुंच रही हैं। विभाग ने बिहटा के वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथा के बॉलीवुड कहानी का हिस्सा बनने को बिहार की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं के लिए गर्व का विषय बताया। विभाग ने लोगों से बिहटा जाकर मंदिर से जुड़ी आस्था, रहस्य और परंपराओं को करीब से जानने की अपील भी की है।

क्या ‘Vvan’ सच्ची कहानी पर आधारित है?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘Vvan’ सच्ची कहानी है? जानकारी के मुताबिक फिल्म को लोककथा, पौराणिक मान्यताओं और लोक-संस्कृति से प्रेरित बताया गया है। इसलिए इसे पूरी तरह किसी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म कहना सही नहीं होगा। हां, फिल्म में बिहार के बिहटा स्थित वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथा और स्थानीय मान्यताओं को कहानी का हिस्सा बनाया गया है।

यानी फिल्म में दिखाई जाने वाली कहानी और घटनाएं वास्तविक इतिहास या सत्य घटना के बजाय लोकविश्वास और फैंटेसी के मेल के रूप में सामने आ सकती हैं। फिल्म के मेकर्स ने इसकी पूरी कहानी को लेकर अभी सभी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

जाने क्या है फिल्म का अनुमानित बजट

इस माइथोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म का अनुमानित बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के सीन्स और डायलॉग्स काफी दमदार हैं। खास बात ये है कि इसमें बिहार के फेमस छठ पर्व को भी बड़े पर्दे पर पहली बार दिखाया जाएगा।

'द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और छठ पर्व की उत्सुक्ता की वजह से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग