बता दें कि सोनू ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ में काम किया था। इस फिल्म में सोनू पुलिसवाले की भूमिका में होते हैं। जबकि अमिताभ एक गुंडे की भूमिका में होते है। सोनू के पिता भी अमिताभ होते हैं, शुरू में दोनों को अपने बीच के रिश्ते के बारे में पता नहीं होता है, लेकिन अमिताभ को जब हकीकत पता चलती है तो वे अपने बेटे यानी सोनू सूद को विलेन की गोली से कई बार बचाते हैं। सोनू कहते है कि बच्चन जी सिनेमा के लिए ही बने हैं। शूटिंग सेट पर लगातार मौजूद रहते हैं और अपनी लाइनों की रिहर्सल करते रहते हैं। मैं भी ऐसा ही करता था और वह मुझे रिहर्सल करते देख खुश होते थे’।