यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियों के बीच प्रेगनेंसी को लेकर हुआ झगड़ा
नई दिल्लीPublished: Feb 01, 2023 12:32:58 pm
Youtuber Armaan Malik Wives Fight : यूट्यूबर अरमान मलिक की एक नहीं बल्कि दो पत्नियां है। अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के बीच प्रेग्नेंसी को लेकर हुई भयंकर लड़ाई। दोनों का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग कर रहें हैं तरह-तरह के कमेंट्स।


Youtuber Armaan Malik Wives Fight
Youtuber Armaan Malik Wives Fight: अरमान एक व्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोरते रहते हैं। अरमान की पर्सनल लाइफ अक्सर लाइमलाइट में रहती है। जिसकी वजह है उनकी लाइफ में दो पत्नियों का होना। अरमान मलिक की पहली पत्नी का नाम पायल मलिक है और दूसरी पत्नी का नाम कृतिका मलिक है। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मलिक के बीच आपने खूब प्यार देखा होगा, लेकिन एक लेटेस्ट व्लॉग में वे लड़ते हुए नजर आ रहीं हैं। इन दोनों क लड़ाई इतनी बढ़ गई कि अरमान ने परेशान होकर यह व्लॉग सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हुआ यूं कि कृतिका मलिक अपनी मां के घर जाना चाहती थीं, लेकिन पायल नहीं चाहती थीं कि वह प्रेगनेंसी के दौरान कहीं भी जाएं। आपको बता दें कि अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका प्रेगनेंट हैं। हालांकि पायल और अरमान का एक पहले से ही बेटा है जिसका नाम चीकू है।