23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहुंचे थे पशु चुराने, दस वर्ष की मासूम को अकेला देख की हैवानियत की हद पार

पशु घरों के अंदर बंधे हुए थे चोरी के फिराक में थे। तभी इन तीनों आरोपियों ने 10 वर्ष की मासूम बच्ची को अकेला देख कर उसे उठा ले गए। खेतों में बने ट्यूबवेल पर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 30 Aug 2019, 1:00 PM IST

एटा। पुलिस ने गैंगरेप के तीन दरिंदों को अवागढ़ क्षेत्र के फरिहा मोड़ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अवागढ़ क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अज्ञात 3 दरिंदे रेप की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पशु चोरी करने के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें- सावधान! NRI, विदेशी, इंडियन गर्लफ्रेंड बनवाने के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड, इस तरह फंसाते हैं जाल में

पशु घरों के अंदर बंधे हुए थे चोरी के फिराक में थे। तभी इन तीनों आरोपियों ने 10 वर्ष की मासूम बच्ची को अकेला देख कर उसे उठा ले गए। खेतों में बने ट्यूबवेल पर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया, वहीं मासूम चीखती, चिल्लाती, तड़पती रही लेकिन इन दरिंदों को एक भी बार तरस नहीं आया। मासूम के साथ इस दरिंदगी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरिफ निवासी नदरई जनपद कासगंज, इसरार गांव धौर्रा थाना एत्मादपुर जनपद आगरा, कलुआ भंडार गढ़ी थाना बरहन जनपद आगरा का रहने वाला बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जीजा ने की साले की बेरहमी से हत्या, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

पुलिस के मुताबिक तीनों शातिर आरोपी शातिर पशु चोर हैं, ये जनपद व गैर जनपदों में पशु चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वहीं एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया यह तीनों शातिर पशु चोर हैं। ये आगरा कासगंज, एटा, व अन्य जनपदों में भी पशु चोरी की घटनाओं में पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। तीनों आरोपियों पर 376 और पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग