
सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आठ माह की गर्भवती पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी
एटा। जनपद एटा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। दबंग सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 2 माह के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। पीड़िता का आरोप है कि दो माह के बाद भी कोई सुनवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। नामजद पांचों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं दबंग आरोपी राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री से गुहार
मामला एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र का है। जहां एक सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने मुख्यमंत्री के आवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि गांव के ही रहने वाले दुष्कर्म के पांच आरोपियों ने महिला के साथ 8 माह पूर्व में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। वीडियो के आधार पर आरोपी महिला को कई माह तक ब्लैकमेल करते रहे लेकिन 2 माह पूर्व अपने एक साथी के साथ आरोपी महिला को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए और नशीला इंजेक्शन लगाकर कई दिनों तक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
महिला अब 8 माह की गर्भवती भी है। जैसे तैसे महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने महिला के साथ थाने में जाकर आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होने के दो माह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़िता की इस चेतावनी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के बाद महिला ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
Updated on:
27 Aug 2019, 4:32 PM IST
Published on:
27 Aug 2019, 2:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.