5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बोली- प्लॉट का विवाद है

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि महिला द्वारा एक तहरीर अलीगंज थाने में दी गई है लेकिन घटना के पीछे प्लॉट का विवाद बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification

एटा

image

Amit Sharma

Sep 21, 2019

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बोली- प्लॉट का विवाद है

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बोली- प्लॉट का विवाद है

एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही युवक पर तमंचे के बल पर जबरन दुष्कर्म का आऱोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसके कुंडल भी उतरवा लिए। महिला जब चीखी चिल्लाई तो आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने न्याय के लिए अलीगंज थाने पर पहुंचकर लिखित तहरीर पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने निकला युवा साइकिल चलाकर कर पहुंचा मथुरा

वहीं पूरे मामला अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि महिला द्वारा एक तहरीर अलीगंज थाने में दी गई है लेकिन घटना के पीछे प्लॉट का विवाद बताया जा रहा है, गांव के युवक और महिला के बीच पुराना प्लॉट का विवाद चल रहा है। इसको लेकर महिला ने तहरीर अलीगंज थाने पर दी है। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।