
Weather change in Etawah आईएमडी और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में बढ़ते तापमान में कमी आएगी। गंगा के मैदानी भागों में इसका असर दिखाई पड़ेगा। जब आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के अनुसार जम्मू कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को में सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण मौसम में परिवर्तन आएगा। इटावा में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे 17 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। आगामी 5 फरवरी को भी यही स्थिति रहेगी। न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की कमी आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 16 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं अपना असर दिखाएंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को बारिश की कोई संभावना नहीं है।
संबंधित विषय:
Updated on:
04 Feb 2025 07:44 pm
Published on:
04 Feb 2025 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
