1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा: छह साल की मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दरिंदा गिरफ्तार, एक दिन पहले बच्ची हुई थी लापता

मासूम दलित बच्ची मंगलवार शाम सात बजे के आसपास से अपने घर से लापता थी। वहीं पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा।

2 min read
Google source verification

इटावा

image

Jyoti Singh

May 25, 2022

इटावा: छह साल की मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कबूली गांव में एक छह साल की दलित मासूम से दुष्कर्म के बाद निर्ममतापूर्वक हत्या करने वाले एक दरिंदे को पुलिस ने सघन पड़ताल के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बुधवार देर शाम हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मासूम की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की उम्र 23 साल है। 8 बजकर 20 मिनट पर लड़की के लापता होने की सूचना मिली लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मासूम के शव मिलने की भी सूचना आ गई। उन्होंने बताया कि हत्या की खबर आने के बाद पुलिस ने गहनता से पड़ताल करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: अब आपके कन्फर्म टिकट पर दूसरा व्यक्ति भी कर सकेगा ट्रैवल, इंडियन रेलवे ने जारी किया नया नियम

आरोपी के घर टीवी देखने जाती थी मासूम

जानकारी के मुताबिक, हत्या की शिकार हुई मासूम लंबे समय से टीवी देखने के लिए जाया करती थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने रात 11 बजे के आसपास मासूम से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गया। जिसके बाद अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: अदालत में सिर्फ खड़े होने की इतनी फीस वसूलते हैं Kapil Sibal, अब तक इन बड़े नेताओं का लड़ चुके केस

पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी को

गौरतलब है कि कबूली गांव में एक धान मिल के पीछे बुधवार सुबह मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। शव को देख कर ऐसा प्रतीत हुआ कि उसके साथ में दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया गया है। देर शाम आई पोस्टमार्टम और अन्य रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिस मासूम दलित बच्ची का शव बरामद किया गया था। वह मंगलवार शाम सात बजे के आसपास से अपने घर से लापता थी। वहीं पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा।