2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अदालत में सिर्फ खड़े होने की इतनी फीस वसूलते हैं Kapil Sibal, अब तक इन बड़े नेताओं का लड़ चुके केस

Kapil Sibal Fees: कपिल सिब्बल को वकालत विरासत में मिली है। उन्होंने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए खुद को देश के सबसे महंगे वकीलों की लिस्ट में शामिल कर लिया। बता दें कि कपिल सिब्बल सपा नेता आजम खान के केस को भी हैंडल कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 25 May 2022, 6:49 PM IST

अदालत में सिर्फ खड़े होने की इतनी फीस वसूलते हैं Kapil Sibal, अब तक इन बड़े नेताओं का लड़ चुके केस

कांग्रेस के अंदर रहकर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) समाजवादी पार्टी से राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने आखिरकार कांग्रेस से नाता तोड़ लिया और अब वह सपा की साइकिल पर सवार हो गए हैं। उन्होंने लखनऊ में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। ऐसे में सपा के खाते में एक वरिष्ठ नेता के साथ ही एक बड़े और मशहूर वकील का नाम भी जुड़ गया है। गौरतलब है कि कपिल सिब्बल राजनेता होने के साथ-साथ देश के बड़े और नामी वकील भी हैं। वह आरजेडी के लालू यादव को चारा घोटाले में जमानत दिला चुके और अब सपा नेता आजम खान का केस लड़ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वह एक सुनवाई के लिए कितनी फीस वसूलते हैं।

विरासत में मिली वकालत

आपको बता दें कि देश के नामी वकील कपिल सिब्बल के पिता भी देश के टॉप वकील थे। उन्हें इंटरनेशनल बार एसोसिएशन के लिविंग लेजेंड ऑफ लॉ के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका था। ऐसे में कह सकते हैं कि कपिल सिब्बल को वकालत विरासत में मिली है। उन्होंने भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए खुद को देश के सबसे महंगे वकीलों की लिस्ट में शामिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: पसंद नहीं था इस्लाम तो हिंदू लड़के से रचाई शादी, अब जान को खतरा बता प्रशासन से की ये मांग

एक सुनवाई की लेते हैं इतनी फीस

साल 2015 में मिंट में दी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में एक बार पेश होने के लिए कम से कम 8 लाख से 15 लाख रुपए तक चार्ज करते थे। खबरों के अनुसार अब सिब्बल की फीस 20-25 लाख तक फीस हो गई है, जो कि सिर्फ एक सुनवाई की है। वहीं हाईकोर्ट में उनकी फीस 9 से 16 लाख रुपए तक है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश से नाराजगी के बीच शिवपाल-आजम की सीक्रेट मीटिंग, जाने क्या है आखिर माजरा

आजम खान का लड़ रहे केस

पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल अब तक कई बड़े मामले की पैरवी कर चुके हैं। उन्होंने एनसीपी नेता नवाब मलिक की जमानत का केस सुप्रीम कोर्ट में लड़ा था। साथ ही वह हाईकोर्ट से आरजेडी के लालू यादव को भी चारा घोटाले केस में जमानत दिला चुके हैं। कहा ये भी जाता है कि हेमंत सोरेन ने भी अपने खिलाफ मामलों में कपिल सिब्बल से कानूनी सलाह मांगी है। इसके अलावा कपिल सिब्बल सपा नेता आजम खान के केस को भी हैंडल कर रहे हैं। बता दें, हाल ही में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली और वह रिहा हुए हैं।