
कहते हैं प्यार शर्तों के साथ नहीं किया जाता। ये कब, कहां और किसके साथ हो जाए ये कह पापा मुश्किल है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में, जहां अपने प्यार को पाने के लिए एक युवती अपना धर्म तक बदलने को तैयार हो गई। युवती ने हिंदू लड़के से मोहब्बत होने पर हिंदू धर्म अपना लिया और हिंदू रीति रिवाज से शादी करके लुबना से आरोही बन गई। हालांकि अब युवती ने जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बरेली में इंटरमीडिएट की मुस्लिम छात्रा लुबना को हिंदू लड़के बॉबी से मोहब्बत हो गई। लुबना और बॉबी दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों के घर आस पास में है। दोनों एक दूसरे से कई सालों से मोहब्बत करते है। अपने प्यार के खातिर दोनों 20 मई को दोपहर 3 बजे घर से निकल आए और फिर इन दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाजों से शादी कर ली। वही युवती ने मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और लुबना से आरोही बन गई।
परिवार पर लगाया जान का खतरा होने का आरोप
शादी के बाद अब छात्रा को उसके परिवार से जान का खतरा है। जिसके कारण उसने वीडियो वायरल कर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ियां और पैरों में बिछिया पहने हुए लुबना दिख्है रही है, जो अब आरोही बन गई है। लुबना का कहना है कि उसे इस्लाम धर्म पसंद नहीं है। वहां पर तीन तलाक और हलाला होता है, जिस वजह से उसने बुर्का और हिजाब को त्याग दिया। आरोही का कहना है कि उसकी जान को खतरा है। उसके परिवार वाले उसे और बॉबी को जान से मार देंगे। जिस वजह से उसने वीडियो वायरल करके पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पंडित ने भी जताया जान का खतरा
उधर, वहीं आरोही और बॉबी की शादी कराने वाले पंडित केके शंखधार ने भी अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दोनों जब मेरे पास आए तो मैंने देखा कि दोनों बालिग और अपनी मर्जी से शादी की है। हमने आर्य समाज रीति रिवाजों से दोनों का विवाह करवा दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों के साथ-साथ मेरी जान को भी खतरा है।
Published on:
24 May 2022, 10:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.