26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kaun Banega Crorepati 10 में पहुंची इटावा की छात्रा, अभिताभ बच्चन के सवालों के दिए जवाब, 21 नवम्बर को शो का प्रसारण

इटावा की अरीबा नसीम पहुंची कौन बनेगा करोडपति में, बताया कैसा रहा अनुभव.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Nov 2018, 5:20 PM IST

KBC 10

KBC 10

पत्रिका एक्सक्लूसिव.
इटावा. महानायक अमिताभ बच्चन के मेगा शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठ कर इटावा जिले के बकेवर की छात्रा बेहद खुश नजर आ रही है। बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा अरीबा नसीम 21 नंबवर रात 9 बजे प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति के एपीसिड में 10 सवालों के जबाब देते दिखेगी।

अरीबा नसीम इटावा मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर बकेवर कस्बे के आजादनगर मुहाल की रहने वाली है। अरीबा नसीम के पिता का नाम नसीमुद्दीन है। अरीबा नसीम अपने परिवार में सबसे बड़ी है। बेहद प्रतिभावान मानी जाने वाली अरीबा नसीम के दो भाई और तीन बहनें हैं। बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा अरीबा नसीम बताती है कि उसकी नर्सरी से लेकर 12 तक की पढ़ाई लार्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में हुई है। फिलहाल अरीबा राजबहादुर डिग्री कालेज लखना में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा है।

कंपटीशन में हिस्सेदारी करना ही अपने आप में बड़ी बात है-

अरीबा नसीम बताती हैं कि उसकी नर्सरी से लेकर 12 तक की पढ़ाई लार्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में हुई है। फिलहाल अरीबा राजबहादुर डिग्री कालेज लखना में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा है। उसका कहना है कि आज उसे जो भी प्रेरणा मिली है वह सब इसी स्कूल की देन है । इसी स्कूल में उसको सिखाया है कि कंपटीशन में कैसे भाग लिया जाता है । उसका कहना है कि हार और जीत में वह विश्वास नहीं रखती हैं, लेकिन कंपटीशन में हिस्सेदारी करना ही अपने आप में बड़ी बात है।

हारना जीतना तो चलता रहता है, सीख ज्यादा महत्वपूर्ण है-

उसका कहना है कि कंपटीशन में हिस्सेदारी करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि जब कंपटीशन में हिस्सेदारी करते हो तो कुछ ना कुछ जरूर हासिल कर सकते हो। हारना जीतना तो चलता रहता है, लेकिन सीख ज्यादा महत्वपूर्ण है। कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सेदारी करने को लेकर के अरीबा बताती है कि कौन बनेगा करोड़पति में बहुत ही ज्यादा कड़ी प्रक्रिया है। इसके साथ ही किस्मत भी एक बात होती है । उसकी थी इसलिए कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सेदारी करने के लिए जा पहुंची।

72 लाख लोगों में हुआ मुकाबला-

उसका कहना है कि कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने के लिए उसने 72 लाख लोगों के बीच में एक कड़ा कंपटीशन दिया है, जिसमें से 500 लोग बड़ी मुश्किल से सेलेक्ट हुए थे फिर इन्हीं 500 में से मात्र 10 चयनित हुए। उनमें से वह भी एक चुनी गई और महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक पहुंचने में कामयाब हुई। उसका कहना है कि अगर वह 10, 12 लाख रुपए भी खर्च करती तो सब कुछ नहीं सीख पाती, लेकिन कौन बनेगा करोड़पति से सीखने को बहुत कुछ मिल है। यह सीख जीवन में आगे बढ़ने की दिशा में काम आयेगी।

इटावा में प्रतिभाओं की कमी नहीं-

अरीबा नसीम के ताऊ और लार्ड मदर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नूरउद्दीन सिद्दीकी अरीबा की इस कामयाबी पर बेहद गदगद नज़र आ रहे हैं। वो यह कहने से नहीं चूकते कि अरीबा के जरिये हम यह कह सकते हैं कि उसने महानायक अभिताभ बच्चन के सामने बैठ कर दिखा दिया है कि इटावा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

अरीबा नसीम लॉर्ड मदर पब्लिक स्कूल में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक पढ़ाई की है और यहॉ होने वाली हर छोटी-बड़ी प्रतियोगिता में उसने हिस्सेदारी करके अपनी प्रतिभा को ना केवल साबित किया बल्कि कौन बनेगा करोड़पति में महानायक अमिताभ बच्चन के सामने भी पहुंच कर इस बात को बता दिया है कि अरीबा वाकई में प्रतिभा संपन्न है।
अरीबा नसीम कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी है। इस कार्यक्रम का प्रसारण सोनी टीवी पर 21 नवंबर को रात्रि 9 बजे को होगा और इसका दूसरा हिस्सा 22 नवंबर को प्रारंभ से दिखाया जाएगा।

10 सवालों के जवाब देने में हुई कामयाब-
कौन बनेगा करोड़पति में किस तरीके के सवालात महानायक अमिताभ बच्चन की ओर से उससे पूछे गए, इस पर पूरी तरीके से चुप्पी साध लेती है क्योंकि उसका कहना है कि कौन बनेगा करोड़पति के प्रबंधन मंडल से हुए समझौते के तहत वह सवालात से जुडी हुई किसी भी जानकारी को साझा नहीं कर सकती हैं, लेकिन उसने इस बात की जानकारी जरूर दी है कि वह 10 सावलों के जबाब देने में कामयाब हुई है।